
Box Office Collection: बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाले राजकुमार राव की लेटेस्ट फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ भी बॉक्स ऑफ़िस शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में राव के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार थी और वीकेंड में इसने 27.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। खास बात ये है कि, करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रविवार को छुट्टी का पूरा फ़ायदा मिला और इसने डबल डिजिट में कमाई की है।
इसे भी पढ़ें- Bhool Chook Maaf: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’ ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, इतना हुआ कलेक्शन
औंधे मुंह गिरी ‘केसरी वीर’

आंकड़ों पर गौर करें, तो राजकुमार राव की ये फिल्म महज तीन दिनों में ही उनकी 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। उधर, 24 मई को ही रिलीज हुई सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ बाक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि ये फ़िल्म डिज़ास्टर साबित हुई है। कुछ ऐसा ही हाल श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकपी’ का भी है। ये दोनों ही फ़िल्में पहले वीकेंड में 1 करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई हैं।
उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही ‘भूल चूक माफ़’
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूल चूक माफ’ की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दरअसल, इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिला जुला रिस्पांस मिल रहा था, जिससे इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कम थी, लेकिन साइंस-फिक्शन रोमांटिक ड्रामा आधारित ‘भूल चूक माफ़’ सबको झुठलाते हुए अच्छा कारोबार कर रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि, हिंदी दर्शकों के लिए बाक्स ऑफिस पर इस समय महीने भर पुरानी ‘रेड 2’ से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है, क्योंकि अंग्रेजी में टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ज्यादा चर्चित है।
लागत का 55.5 फीसदी वसूला

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में रविवार को बड़ा उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.00 करोड़ कमाए थे, लेकिन तीसरे ही दिन यानी रविवार को इसने 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। एक दिन पहले यानी शनिवार को फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस प्रकार, तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसने केवल तीन दिन में अपनी 50 करोड़ रुपये की लागत का 55.5 प्रतिशत वसूल कर लिया है।
विदेशों में नहीं मिल रहा रिस्पांस
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो राजकुमार और वामिका की इस फिल्म को विदेशों में कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। विदेशों में फिल्म ने अब तक सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने भारत और विदेशों में मिलाकर 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। रविवार को ‘भूल चूक माफ’ के शो में थियेटर्स में औसतन 30.01% सीटें भरी रहीं। रात के शो में यह संख्या 43.96% तक पहुंच गई। वहीं, दूसरी तरफ ‘केसरी वीर’ के शो में औसतन 12.57% और ‘कंपनी’ के शो में 13.15% सीटें भरी रहीं।
इसे भी पढ़ें- Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?
केसरी वीर ने किया निराश
सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म ‘केसरी वीर’ के मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि, यह फिल्म महाराष्ट्र सर्किट में अच्छी कमाई करेगी, लेकिन यह महज तीन दिनों में ही ये डिजास्टर साबित हो गई। यह संकेत है कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में एक करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।
अब तक, फिल्म की कुल कमाई केवल 88 लाख रुपये रही है। इसने रविवार को महज 32 लाख की कमाई की। शनिवार को इसकी कमाई 31 लाख थी। वहीं ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 25 लाख रूपये हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा नजर आ रहे हैं। फिल्म को बनाने में 60 करोड़ लागत आई है।
‘कंपकपी’ भी फ्लॉप

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकपी’ का भी कुछ ऐसा ही हाल है। हालांकि, ये ‘केसरी वीर’ से थोड़ा बेहतर कारोबार कर रही है, लेकिन इसे भी फ्लॉप ही समझा का सकता है। ‘कंपीकपी’ ने पहले वीकेंड में 92 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने रविवार को 38 लाख रुपए का बिजनेस किया है जबकि एक दिन पहले यानी शनिवार को इसने 28 लाख और ओपनिंग डे पर 26 लाख रूपये का कारोबार किया था। ‘कंपीकपी’ का बजट करीब 25 करोड़ रुपए है।
तीसरी बड़ी फिल्म बन सकती है ‘भूल चूक माफ़’
कुल मिलाकर ‘भूल चूक माफ’ इस वक्त हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी पोजिशन पर है। यह महज तीन दिनों में राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। ये फिल्म उनकी ‘न्यूटन’, ‘रूही’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। इस समय 2025 में सिर्फ दो बॉलीवुड फिल्में ‘छावा’ और ‘रेड 2’ ही हिट फिल्मों का दर्जा पा सकी हैं। अब लग रहा है कि इस लिस्ट ने तीसरी फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ होगी।
राजकुमार राव की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
स्त्री 2- 597.99 करोड़
स्त्री- 129.83 करोड़
श्रीकांत- 48.07 करोड़
विक्की और विद्या का वो वीडियो- 42.09 करोड़
मिस्टर एंड मिसेज माही – 36.34 करोड़
जजमेंटल है क्या – 34.45 करोड़
बरेली की बर्फी – 34.27 करोड़
भूल चुक माफ़ – 27.75 करोड़ (अभी भी रिलीज़)
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा – 22.45 करोड़
रूही – 21.93 करोड़
इसे भी पढ़ें- Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?









Users Today : 18

