Home » मनोरंजन » Watch Video: अमेरिका में निकली देशी अंदाज में हिन्दुस्तानी बारात, बंद हो गया वॉल स्ट्रीट का रास्ता

Watch Video: अमेरिका में निकली देशी अंदाज में हिन्दुस्तानी बारात, बंद हो गया वॉल स्ट्रीट का रास्ता

News Portal Development Companies In India
Watch Video

अमेरिका। Watch Video: भारत के लोग जहां भी रहते हैं अपने संस्कार और संस्कृति से लोगों का दिल तो जीतते ही हैं। साथ ही वे अपने फंक्शन भी ऐसे मनाते हैं कि हर कोई देखता रह जाता है। अब अमेरिका में एक हिन्दुस्तानी शादी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर एक इंडियन वेडिंग की झलक देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें- Trump’s AI Video On Gaza Plan: गाजा प्लान पर ट्रंप का AI वीडियो देख भड़के लोग, कहा-‘गंदी और बीमार मानसिकता’

400  बारातियों ने बंद किया वॉल स्ट्रीट

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, नाचते गाते बारातियों ने कैसे पूरी वॉल स्ट्रीट को कैसे बंद कर दिया है। देशी अंदाज में ढोल-नगाड़े के साथ निकली बारात ने पूरे वॉल स्ट्रीट को जाम कर दिया है। अब इस मजेदार इंडियन वेडिंग की वीडियो पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @djajmumbai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है – हमने 400  बारातियों के साथ वॉल स्ट्रीट को जाम कर दिया, क्या कभी किसी ने ऐसा सोचा रहा होगा? निश्चित रूप से जीवन में एक ही बार ऐसा जादू होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DJ AJ (@djajmumbai)

 

हर कोई मस्ती में डूबा 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पारंपरिक परिधान पहने सैकड़ों लोगों का एक बड़ा समूह डीजे की धुन पर वॉल स्ट्रीट पर नाच गा रहा है। इस दौरान हर कोई अपनी मस्ती में डूबा हुआ है। पूरी वॉल स्ट्रीट बारातियों की भीड़ से बंद हो गई है। डीजे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में न्यूयॉर्क की सबसे प्रतिष्ठित सड़कों में शामिल वॉल स्ट्रीट पर शादी के जश्न में शामिल लोग दिल खोलकर नाच रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

Watch Video:

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है- कभी नहीं सोचा था कि, मैं एम्पायर स्टेट ऑफ माइंड का ढोल वर्जन भी सुनूंगा, यह अद्भुत नजारा है। एक अन्य ने लिखा- कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि वॉल स्ट्रीट के एक ब्लॉक को बंद करने के लिए उन्होंने कितना पैसा खर्च किया होगा, लेकिन यह देखना वाकई मजेदार है। एक अन्य यूजर ने रिएक्शन दिया- 400 से ज्यादा लोग और खत्म न होने वाली मस्ती ये वाकई में वाइल्ड है।

 

इसे भी पढ़ें-  Natasa Viral Video: सामने आया हार्दिक की X पत्नी का वीडियो, इस शख्स के साथ वर्कआउट करती आईं नजर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?