
Shivaji Satam Comeback: साल 1998 में ऑन एयर हुआ सीरियल सीआईडी अधिकतर लोगों का पंसदीदा शो था, लेकिन 2018 में इसे बंद कर दिया गया, जिससे दर्शकों में निराशा हुई। हालांकि लोगों की मांग पर इसे 2024 में एक बार फिर से शुरू किया गया। इस बार भी इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा था, तभी कुछ ऐसा हो गया कि लोगों का इस शो से मोह भंग होने लगा।
इसे भी पढ़ें- Serial killer: नरभक्षी, सीरियल किलर 25 साल बाद दोषी करार, पीता था भेजे का सूप
प्रोमो में दिखी ग्रैंड एंट्री

दरअसल, ‘सीआईडी 2’ के एक एपिसोड में एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम की मौत को दिखाया गया, जिससे फैन्स को तगड़ा झटका लगा। इसके बाद शो में एसीपी आयुष्मान के किरदार में पार्थ समथान नजर आने लगे। इस किरदार में पार्थ को काफी ट्रोलिंग का सामना पड़ा, लेकिन फैंस की डिमांड पर अब एक बार फिर से ‘सीआईडी 2’ में धमाकेदार ट्विस्ट के संग शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन ग्रैंड एंट्री लेने वाले हैं। जी हां, शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं।
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
प्रोमो में एसीपी प्रद्युमन एक बार फिर से नए मिशन पर निकलने के लिए तैयार दिख रहे हैं। शो का नया प्रोमो सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त… शो के लेटेस्ट प्रोमो में एसीपी प्रद्युमन की धमाकेदार एंट्री देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और पूरा कमेन्ट बॉक्स तारीफों से भर गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- What An Entry Boss Is Back In Action. वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है- The Real OG Of CID Welcome Back Sir..Very Happy.
जल्द खत्म होगा पार्थ समथान का रोल

कमेन्ट बॉक्स में आ रही प्रतिक्रियाओं को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वे शिवाजी साटम को एक बार फिर एसीपी प्रद्युमन की भूमिका में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं। संभावना जताई जा रही है कि, शिवाजी साटम की वापसी के बाद मेकर्स जल्द ही पार्थ समथान का रोल खत्म करने वाले हैं। इस बात का जिक्र खुद पार्थ ने एक इंटरव्यू में किया था। पार्थ ने कहा था कि, वो बहुत कम समय के लिए ‘सीआईडी 2’ का पार्ट थे, उन्हें पहले से ही पता था कि, उनका ट्रैक जल्द ही खत्म हो जाएगा। पार्थ ने ये भी कहा था कि, इस शो का हिस्सा बनाकर मुझे बहुत अच्छा लगा था।
इसे भी पढ़ें- Murder: 12 साल की लड़की ने टीवी सीरियल देखकर की ममेरी बहन की हत्या









Users Today : 10

