Home » मनोरंजन » OTT Web Series: कोरियन ड्रामा की कॉपी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, इन प्लेटफार्म पर हैं मौजूद

OTT Web Series: कोरियन ड्रामा की कॉपी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, इन प्लेटफार्म पर हैं मौजूद

[the_ad id="14540"]
OTT Web Series

OTT Web Series: 18 जुलाई को रिलीज हुई कोरियन ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘सैयारा’ ने परदे पर गदर मचा दिया है। फिल्म देखने जा रहे दर्शक सिनेमाघरों से रोते हुए निकल रहे हैं। दर्शकों ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। हालांकि, बालीवुड में और भी कई फ़िल्में हैं, जो कोरियन ड्रामा पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे फ़िल्में और किस प्लेटफार्म पर आप उन्हें देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- OTT Releases This Week: OTT पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगी ये बेवसीरिज, इस हफ्ते होने जा रहीं स्ट्रीम

‘सैयारा’ और ‘मर्डर 2’ 

 saiyaara

‘सैयारा’ ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म कोरियन ड्रामा ‘अ मोमेंट टू रिमेंबर’ पर आधारित है। हालांकि, फिल्म को पूरी तरह से कॉपी नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कई ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं जो इस कोरियन ड्रामा से इंस्पायर्ड हैं।

murder 2

मोहित सूरी की फिल्म  ‘मर्डर 2’ भी 2008 में रिलीज हुई कोरियन ड्रामा ‘द चेजर’ की कॉपी है। ये दोनों फ़िल्में प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती हैं।

बर्फी

barphee

साल 2012 में आई रणवीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ भी कोरियन ड्रामा ‘लवर्स कॉन्सर्टो’ पर आधारित है।  लव ट्राएंगल पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।  ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

एक विलेन

ek vilan

2014 में थियेटर्स में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ भी जबर्दस्त हिट हुई थी। ये फिल्म भी 2010 की कोरियन ड्रामा ‘आई सॉ अ डेविल’ से इंस्पायर थी। इस फिल्म में एक साइको किलर हीरो की गर्लफ्रेंड को मार डालता है। ‘एक विलन’ और कोरियन ड्रामा ‘आई सॉ अ डेविल’ दोनों प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।

आवारापन

aavaaraapan

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ भी कोरियन ड्रामा से इंस्पायर्ड हैं। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज के वक्त ज्यादा दर्शक नहीं मिले, लेकिन  बाद में इस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया। ‘आवारापन’ कोरियन ड्रामा ‘ए बीटरस्वीट लाइफ’ की कॉपी है। ये दोनों फिल्में आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रेम रतन धन पायो

prem ratan dhan paayo

2012 में रिलीज हुई सलमान खान और सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी कोरियन फिल्म ‘मास्करेड’ से इंपायर है। ‘प्रेम रत्न धन पायो’ को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। दोनों ही फिल्म हमशक्ल की थीम पर आधारित है जबकि कोरियन ड्रामा एम एक्स प्लेयर मौजूद है।

दो लफ्जों की कहानी

do laphjon kee kahaanee

रणदीप हुड्डा और काजोल अग्रवाल की फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ भी कोरियन ड्रामा ‘आलवेज’ की कॉपी है। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। वहीं कोरियन ड्रामा आलवेज प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें- ‘Rana Naidu 2’Teaser: दुश्मनों की हड्डियां तोड़ने आ रहे राणा नायडू, इस डेट को, इस OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगा सीजन 2

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?