



भारत 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) का पहला मैच आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला शुक्रवार को शाम सात बजे से दुबई में शुरू होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भारत का रिकॉर्ड अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक सिर्फ एक टी20 मैच जीता है जबकि चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस बार गेम बदल सकता है और भारतीय टीम जीत सकती है। इसके तीन मुख्य फैक्टर हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वे फैक्टर।
इसे भी पढ़ें- Womens T20 World Cup 2024: चैंपियन बनने के इरादे से कल मैदान में उतरेगी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड से होगा पहला मुकाबला
बैटिंग लाइनअप
अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत महज एक बार जीता था बाकि चार बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भी न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में है। संभावना जताई जा रही है कि दुबई में भारत का पलड़ा भारी पड़ सकता है। दरअसल, टीम इंडिया का बैटिंग लाइनअप काफी बेहतरीन है जो उसके लिए जीत का एक बड़ा फैक्टर बन सकता है। भारतीय टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अगर अच्छी शुरुआत शुरू दे दी तो टीम के जीतने के चांसेज बढ़ जाएंगे क्योंकि इनके बाद हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा पारी को संभालने में सक्षम हैं।
घातक बॉलिंग अटैक
भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी भी काफी जबर्दस्त है। मैदान में रेणुका सिंह, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी विकेट झटकने में माहिर हैं। रेणुका ने तो कई मौकों पर शानदार परफॉर्म कर खुद को साबित भी किया है। अगर टीम इंडिया की गेंदबाजों ने कमाल दिखा दिया तो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैदान में नहीं टिक पाएंगे। इस मैच में ऑलराउंडर दीप्ति और श्रेयांका पाटिल पर भी सबकी निगाहें होंगी।
अच्छी फील्डिंग
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग भी जबर्दस्त करनी होगी। उन्हें हर बाल पर विकेट लेने की कोशिश करनी होगी। अगर किसी प्लेयर का कैच छूटा तो उसके लिए दिक्कत बढ़ सकती है। हालांकि टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत मैदान में अच्छी रणनीति बनाती हैं जो टीम को जीत दिला सकती है। दरअसल, कब और किस परिस्थिति में किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है, खेल के मैदान में ये सबसे अहम फैसला होता है। अभी तक हरमनप्रीत एक अच्छी कप्तान साबित हुई हैं। उनकी कप्तानी भारत को जीत दिला सकती है।
इसे भी पढ़ें- ईरानी कप में दोहरा शतक लगाकर सरफराज खान ने BCCI को दिया करारा जवाब