Home » खेल » IND vs SA: आज आमने-सामने होंगी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें, ये है पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs SA: आज आमने-सामने होंगी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें, ये है पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीसरा टी20 टूर्नामेंट आज खेला जाएगा। दोनों टीमों का मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा। भारतीय समय के मुताबिक यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस आठ बजे होगा। चार मैचों की यह श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में आज जो टीम जीतेगी वह जीत की तरफ एक कदम आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें- IND vs SA: भारत के हाथ से फिर फिसली जीत, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हराया

गेंदबाजों ने पलट दी थी बाजी

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज का पहला मैच 61 रनों से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे टी20 में जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिर में गेराल्ड कोएत्जी और थ्रुस्टन स्टब्स ने बाजी पलट दी और दक्षिण अफ्रीका की जीत सुनिश्चित कर दी। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से सीरीज 1:1 की बराबरी पर पहुंच गई।

 

पिच पर मिलेगा अच्छा बाउंस 

एक्सपर्ट्स की मानें तो सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मुफीद है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है। पिछले कुछ  वर्षों में सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर अच्छी स्पीड और बाउंस देखने को मिला है। इस पिच पर तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं और बल्लबाजों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

एकतरफा था सीरिज का पहला मुकाबला 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच तो एकतरफा रहा था, लेकिन दूसरे टी20 मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। उम्मीद जताई जा रही है कि आज का मैच भी रोमांच से भरपूर रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि आज के मैच के कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना थोड़ी ज्यादा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत 

संजू सैमसन (चौकीदार), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका 

रिज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (गोलकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एंडिल सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी और नाकाबायोमज़ी पीटर।

इसे भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज हारने के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?