
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया है। अनमोल ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, कि महज 35 गेंदों पर शतक लगा दिया। इसी के साथ वे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें कि यूसुफ पठान ने साल 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ बड़ौदा के लिए 40 गेंदों पर शतक लगाया था।
इसे भी पढ़ें- Virat Kohli: आस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में शतक जड़ेंगे कोहली, ये है वजह
12 चौके और 9 छक्के भी शामिल
इस टूर्नामेंट में अनमोलप्रीत ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर 115 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और नौ छक्के लगाए। अनमोलप्रीत का शतक लिस्ट ए इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैकगिरिक और दक्षिण अफ्रीकी स्टार एबी डिविलियर्स के बाद तीसरा सबसे तेज शतक है।
???? HISTORY CREATED ANMOLPREET SINGH ????
– Anmolpreet Singh smashed fastest List A Hundred by an Indian, from just 35 balls in Vijay Hazare Trophy…!!!!
Anmolpreet was unsold during the IPL 2025 Mega Auction. pic.twitter.com/e1unGVk7jb
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 21, 2024
लिस्ट ए क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क (125) 2023
31 एबी डिविलियर्स (149) 2015
35 अनमोलप्रीत सिंह (115*) 2024
36 कोरी एंडरसन (131*) 2014
36 ग्राहम रोज (110) 1990
वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने से चुके
अनमोलप्रीत सिंह महज छह गेंदों से वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगिरिक के नाम है। 2023 मार्श कप में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर शतक बनाया। बता दें कि अनमोलप्रीत आईपीएल 2025 ग्रैंड ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए हैं।
Fastest Men’s List A centuries by Indians:
35 balls – Anmolpreet Singh (Punjab) vs Arunachal Pradesh, today
40 balls – Yusuf Pathan (Baroda) vs Maharashtra, 2010
41 balls – Urvil Patel (Gujarat) vs Arunachal Pradesh, 2023Anmolpreet SIngh makes history!#VijayHazareTrophy pic.twitter.com/o4zjYNALCo
— The Stats Kid (@TheStatsKid1523) December 21, 2024
पंजाब ने दर्ज की जीत
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में पंजाब को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने एक विकेट खोकर महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब ने अरुणाचल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला लिया था।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: फॉर्म में लौटे स्टीव स्मिथ, गाबा में जड़ा शतक, तोड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी का रिकार्ड









Users Today : 22

