
India vs Austalia: मेलबर्न में ब्लॉकबस्टर शो के बाद अब भारत और आस्ट्रेलिया सिडनी में आमने-सामने होंगे। चौथे टेस्ट के पांचवें दिन मैच ड्रा होने वाला था, लेकिन कंगारुओं ने वापसी की और एक ही सेशन में भारत के सात विकेट झटकते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। इस अप्रत्याशित हार ने भारत के लिए कई सवाल खड़े कर दिए। अब अगर टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अपने पास बरकरार रखनी है तो उसे सिडनी में होने वाले टेस्ट को हर हाल में जीतना होगा।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: मेलबर्न में भारत की करारी हार, खराब कप्तानी और रोहित-विराट की नाकामयाबी बनी वजह
भारतीय टीम में हो सकते हैं कई बदलाव
दोनों टीमों के बीच इस सीरिज के लिए तीन जनवरी से सिडनी में मुकाबला होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत इस खेल में काफी बदलाव कर सकता है। भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने पर्थ टेस्ट में यशस्वी जयसवाल के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जबरदस्त साझेदारी की। हालांकि, मेलबर्न में रोहित ने उनकी जगह ली। लेकिन टीम का ये दांव उल्टा पड़ गया और भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा।
शुभमन गिल को मिल सकता है मौका
पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित की बल्लेबाजी और कप्तानी की तीखी आलोचना हुई। इसकी वजह से टीम सिडनी टेस्ट मैच में रोहित को बाहर करने का बड़ा फैसला ले सकती है। साथ ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। बता दें कि शुभमन गिल को मेलबर्न में मौका नहीं दिया गया था। रोहित की तरह ही विराट कोहली भी पहले टेस्ट में शतक के बाद रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस वजह से उनका आत्मविश्वास भी डगमगाया हुआ है। हालांकि, उन्हें टीम में बरकरार रखा जा सकता है।
सिराज की हो सकती है छुट्टी
सिडनी टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी भारत की टीम से बाहर रखा जा सकता है क्योंकि पूरी सीरिज में उन्हें कई मौके मिले, बावजूद इसके वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उनका इकॉनमी रेट भारत के लिए सबसे बड़ी टेंशन की बात है। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम में उनकी जगह हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: मेलबर्न में विराट कोहली ने खोया आपा, पहले सैम और अब दर्शकों से भिड़े









Users Today : 10

