
Who Wants To Replace Rohit Sharma:: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है और उस पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अब भारतीय टीम इस गेम को जीतकर एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी को अपने पास बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
इसे भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा!
गरम रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल भी कुछ खास अच्छा नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि सिडनी टेस्ट के बाद रोहित शर्मा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने बतौर अंतरिम कप्तान अपना नाम प्रस्तावित किया है।
Two questions:
1) Who are the two players nursing captaincy ambitions who were openly claiming it was up to them for India to do something special in Australia?
2) Who is the ‘senior player’ taking active interest in portraying himself as ‘Mr Fix It’, and who actually is… pic.twitter.com/AzRzMndK6F
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) January 1, 2025
युवा प्लेयर नहीं संभाल सकते कप्तानी
हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह खिलाड़ी कौन है, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि यह खिलाड़ी टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक है। इस खिलाड़ी ने खुद को ‘मिस्टर फिक्स इट’ भी कहा। हालांकि कप्तान बनने की चाहत रखने वाले इस खिलाड़ी का मानना है कि अभी कोई युवा प्लेयर कप्तानी संभालने के लिए उचित नहीं है क्योंकि उन खिलाड़ियों को अभी मैदान में काफी लंबा रास्ता तय करना है।
ये है वर्तमान की टीम इंडिया
नितीश रेड्डी, यशस्वी जयसवाल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज शायद ऐसा नहीं सोचते होंगे, क्योंकि ये सब अभी युवा प्लेयर हैं और इनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। सीनियर खिलाड़ियों की बात करें तो टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा और ऋषभ पंत हैं।
सबसे सफल कप्तान थे कोहली
इनमें से रोहित शर्मा कप्तान हैं ही। वहीं विराट कोहली भी ऐसी बात नहीं करेंगे पाएंगे क्योंकि वह पहले ही अपनी मर्जी से कप्तानी छोड़ चुके हैं। बता दें कि जब कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, तो फैंस हैरान रह गए थे। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वे इतनी जल्दी कप्तानी छोड़ देंगे। दरअसल, कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
इन खिलाड़ियों के पास है कप्तानी का अनुभव
अब सीनियर खिलाड़ियों में बचते हैं केएल. राहुल, जसप्रीत बुमराह, रवीन्द्र जड़ेजा और ऋषभ पंत। बुमराह टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं जबकि के.एल. राहुल और ऋषभ पंत के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। रवींद्र जडेजा भी कई आईपीएल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।
इन्हें बनाया जा सकता है उप कप्तान
वैसे देखा जाए तो क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ही कप्तानी के लिए पहली पसंद हो सकते हैं। बुमराह की कप्तानी में भारत ने पर्थ टेस्ट में शानदार जीत हासिल की थी। ऐसे में रोहित की जगह लेने के लिए बुमराह निश्चित तौर पर पहली पसंद हैं। हालांकि, केएल राहुल और ऋषभ पंत उप-कप्तान पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं।
सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए ड्रेसिंग रूम की बातें
गुरुवार 2 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने जो कहा उससे पता चलता है कि भारतीय टीम में कुछ तो गड़बड़ है। गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में हुई बातचीत को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए और उन्होंने खिलाड़ियों से ‘ईमानदारी’ से बात की क्योंकि केवल प्रदर्शन ही खिलाड़ियों को टीम में बनाए रख सकता है। गौतम गंभीर ने कहा, ‘जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भारतीय क्रिकेट प्रदर्शन के मामले में अच्छे हाथों में है।’ कोच और खिलाड़ी के बीच की बहस केवल ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए।
सिडनी टेस्ट जीतने की है पूरी कोशिश
मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि टीम इंडिया में कप्तानी के लिए दो खिलाड़ी दावेदार हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि उनमें ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए कुछ खास करने की ताकत है। हालांकि, ये सिर्फ रिपोर्ट है। ऐसे में इस बात पर यकीन करना जल्दबाजी होगी। बहरहाल, गंभीर के बयान कुछ न कुछ जरूर कहते हैं। अब सिडनी टेस्ट के बाद ही पूरा मामला सुलझ पाएगा। फिलहाल, भारतीय टीम इस मैच को जरूर जीतने की कोशिश करेगी।
इसे भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा!









Users Today : 25

