Home » खेल » BCCI Meeting: लीक हुईं BCCI की बातें, रोहित को रिप्लेस करने पर साफ़ हुआ रुख

BCCI Meeting: लीक हुईं BCCI की बातें, रोहित को रिप्लेस करने पर साफ़ हुआ रुख

News Portal Development Companies In India
BCCI Meeting

BCCI Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित के सुर्खियों में आने की वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी खराब फॉर्म, टीम से ड्राप होना और कप्तानी छिनने की बात शुरू होना है। इस बीच रोहित ने बीसीसीआई से कप्तानी पर अपना रुख साफ कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- Who Wants To Replace Rohit Sharma: आखिर कौन है वह खिलाड़ी, जो लेना चाहता है रोहित शर्मा की जगह

तलाशा जा रहा विकल्प 

बता दें कि कुछ समय पहले तक रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कप्तान माना जा रहा था। वहीं अब उनका विकल्प तलाशने की बात हो रही है। इसका मुख्य कारण घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार है। इसके अलावा रोहित बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर सके। यहां तक ​​कि उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा।

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की चर्चा हुई 

शनिवार को बीसीसीआई की बैठक हुई। यह बैठक ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई थी। इस बैठक की कुछ बातें अब लीक हो गई हैं।   एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि वह कुछ समय के लिए कप्तान बने रहेंगे। इस बीच बीसीसीआई अगले कप्तान की तलाश कर सकती है। उन्होंने अगले कप्तान के लिए बीसीसीआई की पसंद का पूरा समर्थन करने का वादा भी किया।

जसप्रीत बुमराह पर नहीं बनी सहमति 

बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर मौजूद रहे। कथित तौर पर रोहित शर्मा ने बोर्ड के सामने कुछ महीनों तक टीम का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त की है। इसी बीच रोहित ने बीसीसीआई से नया कप्तान ढूंढने को भी कहा है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि बैठक में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने पर चर्चा हुई, लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बन पाई है। इसका मुख्य कारण है जसप्रीत बुमराह का लगातार चोटिल होना।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम का नेतृत्व करेंगे रोहित 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की पुष्टि हो गई है। हालांकि, यह लगभग तय है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का नेतृत्व नहीं करेंगे। ऐसी भी संभावना है कि रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Sydney Test and Playing XI: टीम से बाहर होंगे रोहित-पंत?, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?