Home » खेल » Yuvraj Singh’s Father: हिंदी को लेकर युवराज सिंह के पिता ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘ये औरतों की भाषा है’

Yuvraj Singh’s Father: हिंदी को लेकर युवराज सिंह के पिता ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘ये औरतों की भाषा है’

News Portal Development Companies In India
yograj singh WITH YUVRAJ SINGH

Yuvraj Singh’s Father: भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। योगराज सिंह एमएस धोनी पर अलग-अलग आरोप लगाकर, तो कभी-कभी कपिल देव के खिलाफ भड़ास निकाल कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज के पिता का कोई भी इंटरव्यू बिना विवादित बयान के पूरा नहीं होता। अब योगराज के मुंह से कुछ ऐसा निकला है, जो न सिर्फ महिलाओं को अपमानित करने वाला है, बल्कि देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी को भी अपमानित करने वाला है। दरअसल, योगराज ने एक इंटरव्यू में कहा है कि हिंदी भाषा में कोई जान नहीं है, ये मर्दों की भाषा नहीं है। उन्होंने  हिंदी को महिलाओं की भाषा बताया।

इसे भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली, कौन है सबसे ज्यादा अमीर, कैसे करते हैं कमाई, यहां जानें

हमेशा देते हैं विवादस्पद बयान

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में वैसे तो योगराज सिंह ने क्रिकेट से जुड़े कई पहलुओं पर बात की और हमेशा की तरह अपने आक्रामक तेवर दिखाई दिए, लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर आकर हिंदी भाषा को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे बवाल खड़ा हो गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने हिंदी भाषा पर निशाना साधा और पंजाबी भाषा को मर्दों वाली भाषा बताया।

सोशल मीडिया अपर वायरल  हुआ बयान 

इस इंटरव्यू का एक अंश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी भाषा को लेकर अजीबो गरीब बयान दे रहे हैं। योगराज ने हिंदी को महिलाओं की भाषा बताया और कहा कि पुरुषों के मुंह में हिंदी अच्छी नहीं लगती हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे हिंदी भाषा ऐसी लगती है, जैसे कोई महिला बोल रही हो… मुझे वह पसंद है, जब एक महिला बोलती है तो मुझे हिंदी अच्छी लगती है, लेकिन जब पुरुष हिंदी बोलते हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि कौन बोल रहा है और  क्या बोल रहा है?

मर्दों वाली भाषा नहीं है हिंदी 

जब उनसे पूछा गया कि, मर्दों वाली भाषा क्या  है, तो वह पंजाबी में बोलने लगे। उन्होंने औरतों की आवाज में हिंदी बोलना भी शुरू कर दिया और मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, “जब कोई हिंदी बोलता है, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं गिर रहा हूं, इसमें कोई जान नहीं है। हां मुगल-ए-आजम में जब वो बोलता है तो उसमें बात थी क्योंकि उसमें उर्दू और फारसी मिक्स थी।’

 अश्विन ने भी उड़ाया था हिंदी का मजाक

बता दें कि हाल के दिनों में हिंदी को लेकर दिया गया ये दूसरा विवादास्पद है। कुछ ही दिन पहले, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में एक विश्वविद्यालय कार्यक्रम में हिंदी भाषा को लेकर विवादस्पद बयान दिया था, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। उन पर हिंदी भाषा का मजाक बनाने का आरोप लगा था। बता दें कि अश्विन ने कहा था कि, हिंदी राजभाषा है न कि राष्ट्रभाषा।

इसे भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज हारने के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?