
Ranji Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले वह रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल, रोहित ने ये फैसला अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए लिया। वह करीब 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी टीम के नाम की भी घोषणा कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। हालंकि वह टीम के कप्तान नहीं होंगे। वे एक खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल होंगे। इस टीम में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है।
इसे भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली ‘रणजी ट्रॉफी 2025’ में हिस्सा लेंगे या नहीं, यहां जानें
23 जनवरी को खेला जायेगा मैच
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 23 जनवरी को एमसीए-बीकेसी ग्राउंड पर शुरू होगा। इस टीम के लिए कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा करते हुए पुष्टि की थी कि वह रणजी खेलेंगे। हालांकि, मुंबई टीम का प्रबंधन अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। इसका मतलब है कि रोहित रणजी ट्रॉफी में रहाणे के नेतृत्व में खेलेंगे।
टेस्ट फार्मेट में असफल रहेंगे रोहित
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट में पूरी तरह से असफल रहे हैं। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी इनका बल्ला पूरी शांत रहा था। इस स्थिति ने टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, रोहित टेस्ट में हिस्सा लेना जारी रखना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी कैंप में हिस्सा लिया था। रोहित के आखिरी रणजी मैच की बात करें तो उन्होंने 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से उन्होंने एक भी घरेलू मैच नहीं खेला है।
रणजी मैच के लिए ये है मुंबई की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आयुष मैटल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमुआ (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, श्रधोल ठाकुर, रॉयस्टन डायस, करेश कोठारी, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: मोहम्मद शमी को आस्ट्रेलिया नहीं भेजना चाहती BCCI, सामने आई ये बड़ी वजह









Users Today : 16

