
Rohit Sharma Century: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों सीरिज खेली जा रही है। इसका दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगा दिया, जो टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हुआ। दरअसल, पिछले कुछ मैचों में रोहित के बल्ले से रन नहीं निकल रहा था, जिससे उनकी तीखी आलोचना हो रही थी।
इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma video: राहुल और अक्षर की इस हरकत से निराश हुए रोहित, वीडियो में देखें रिएक्शन
आलोचकों को दिया जवाब
ऐसे में कटक में दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक लगाकर आलोचकों को करार जबाव देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है। बता दें कि बीते कुछ समय से रन नहीं बना पाने की वजह से रोहित को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोग तो उन्हें संन्यास लेने तक की सलाह देने लगे थे। फ़िलहाल रोहित ने सबका मुंह बंद कर दिया है। इस मुकाबले में हिटमैन ने 90 गेंदों में 119 रन बनाए, जो उनके फॉर्म में वापसी का संकेत है।
32 ODI tons later, Rohit Sharma is still the man with a plan and a clear mind ????
Presenting – ???????????????????? ????????????????????????: ???????????????? ???????????????? ????????????????????????
Unwavered, Unfiltered, Leader ????
WATCH ???????? – By @mihirlee_58 | #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45
— BCCI (@BCCI) February 10, 2025
काबिलियत पर है भरोसा: रोहित
बीसीसीआई की वेबसाइट पर दिए एक साक्षात्कार में रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक क्रिकेट खेला है और उन्हें पता है कि लोगों की उनसे क्या उम्मीदें होती हैं, जब कोई खिलाड़ी इतने साल तक लगातार खेलता है और हजारों रन बनाता है तो इसका मतलब साफ होता है कि वह काबिल है। मुझे पता है कि मुझसे क्या अपेक्षा की जाती है और मुझे अपने खेल पर पूरा भरोसा है।’ रोहित ने ये भी कहा कि, बाहर होने वाली बातें उनके खेल को प्रभावित नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “मेरा काम मैदान पर आकर बेहतरीन प्रदर्शन करना है। कभी सफल होते हैं, तो कभी असफल, लेकिन जब तक मेरी सोच स्पष्ट है, मेरी लिए कोई चीज मायने नहीं रखती है।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

बता दें कि, रोहित शर्मा अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल दूसरे नंबर पर थे। रोहित शर्मा ने 267 वनडे में 338 छक्के लगाए हैं। गेल अब 301 वनडे में 331 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए हैं।
भारत ने 2-0 से बनाई बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इसे भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे रोहित, इस खिलाड़ी के नेतृत्व में उतरेंगे मैदान में









Users Today : 18

