
नई दिल्ली। Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होने वाली भारत की आखिरी सीरीज है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम सौंपने की आईसीसी को समयसीमा समाप्त हो रही है। ऐसे में इस समय सीमा के अंदर ही सभी आठ टीमों को अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम की सूची आईसीसी को देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे बुमराह! टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
सिडनी के मैच के दौरान लग गई थी चोट
बता दें कि भारतीय टीम इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं, लेकिन इस टीम में बुमराह की अनुपस्थिति परेशान करने वाली है। बुमराह को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुए टेस्ट मैच में चोट लगी थी, तब से वह किसी भी मैच में नहीं खेल सके हैं। भारतीय टीम के किसी सदस्य को भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।
हर्षित और वरुण को मिला डेब्यू का मौका
बुमराह की अनिश्चितता के बीच भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया है। बुमराह की गैर मौजूदगी में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने नागपुर में पहले वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक सीरीज के दोनों मैचों में खेला और मध्य ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। बुमराह की अनुपस्थिति में हर्षित ने गेंदबाजी में आक्रामकता दिखाई। ऐसे में वह उनकी जगह लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बन सकते हैं। चैंपियंस ट्राफी में अगर बुमराह नहीं खेल पाते हैं, तो वरुण भी उनकी जगह टीम में शामिल होने के लिए एक विकल्प हैं।
फिटनेस की हो रही जांच
भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुमराह की फिटनेस की जानकारी ले रही है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक तीन सदस्यीय टीम बुमराह की मेडिकल जांच कर रही है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला आज मंगलवार को हो जायेगा।
संभावित टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
इसे भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: बुमराह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस डेट को फैसला करेगा BCCI









Users Today : 35

