Home » खेल » Champions Trophy 2025: पूर्व खिलाड़ियों की सलाह…बगैर वरुण के सेमीफ़ाइनल में न उतरे टीम इंडिया

Champions Trophy 2025: पूर्व खिलाड़ियों की सलाह…बगैर वरुण के सेमीफ़ाइनल में न उतरे टीम इंडिया

News Portal Development Companies In India
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: रविवार को चैंपियंस ट्राफी 2025 का आखिरी मैच खेलने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत में सबसे अहम रोल स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का रहा। वरुण ने पूरे मैच में 42 रन देकर 5 विकेट झटके। इनमें तीन ऐसे विकेट थे, जो बेहद अहम थे। टीम इंडिया ने दुबई की पिच पर दो मुकाबले खेलने के बाद 33 वर्षीय वरुण को मैदान में उतारा था। अपने पहले ही मैच से वरुण ने सबको अपना मुरीद बना दिया। ऐसे में अब पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम को बगैर वरुण के सेमी फाइनल में नहीं उतरना चाहिए। टीम इंडिया का सेमी फ़ाइनल 4 मार्च को खेला जायेगा। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ये है सेनेरियो

वरुण ने झटके 5 विकेट

Champions Trophy 2025

बता दें कि, रविवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने नौ विकेट खोकर 249 रन बनाए। इस लक्ष्य के जवाब में उतरी न्यूजलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की इस जीत में स्पिनरों का बोलबाला रहा। इस मुकाबले में वरुण ने 5 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने 2 और रविन्द्र जड़ेजा व अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके।

रवि शास्त्री ने की तारीफ़

33 साल के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना हेड कोच गौतम गंभीर का ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है। वरुण की ही घातक गेंदबाजी की बदौलत आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 44 रनों से मिली जीत दर्ज की। अब भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आईसीसी के एक वीडियो में कहा, ‘मैं उनसे (वरुण) काफी प्रभावित हूं, टीम प्रबंधन को भी पूरे अंक जाते हैं, जिसने उन्हें मैदान में उतारने का फैसला किया, बीच के ओवरों में वह विकेट दिलाने वाले बेहतरीन गेंदबाज हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए वरुण को

Champions Trophy 2025

पूर्व कोच ने कहा, ये सही समय है…वरुण को मौके दिए जाने चाहिए…उन्हें टीम में शामिल किया गया…तो उन्होंने 5 विकेट झटके… उनके मौजूदा फार्म और हावभाव को देखें…उनके आत्मविश्वास और उनके टैलेंट को देखें…टूर्नामेंट में अब न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बचे हैं और उन्होंने उनके खिलाफ ज्यादा खेला नहीं है…।’ शास्त्री ने आगे कहा,‘मुझे लगता है कि, वरुण को इसी प्लेइंग इलेवन को उतारना चाहिए क्योंकि ये 48 घंटे के भीतर ही खेला जाना है… इसमें स्पिनरों की भूमिका अहम रहने वाली है…’

मैच जिताने वाली भूमिका में हैं वरुण- कुंबले

शास्त्री के अलावा भारतीय टीम के पूर्व महान लेग स्पिनर और कोच अनिल कुंबले ने भी वरुण की तारीफ की।  कुंबले ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले एक डेढ़ साल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है… वह लगातार मैच जिताने वाली भूमिका ने रहे हैं… चाहे तमिलनाडु हो, केकेआर या भारतीय टी20 टीम… हर जगह उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया…’ उन्होंने कहा ,‘अब वनडे में वरुण को मौका मिला है.. पिच व हालात को देखते हुए उन्हें आगे भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए…भारत को इसी पिच पर खेलना है… ऐसे में उनका चौतरफा स्पिन आक्रमण किसी भी टीम के लिये मुश्किलें खड़ी करने वाला होगा।’

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबति रायडू ने भी वरुण की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया… करियर की शुरुआत में उनके प्रदर्शन में इतनी निरंतरता नहीं थी… लेकिन अब है…अब उन्हें खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा…।’

 

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: कुछ घंटे में शुरू होने वाला है टूर्नामेंट, यहां से खरीद सकते हैं टिकट

 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?