Home » खेल » IND vs NZ Final: कीवी के सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी

IND vs NZ Final: कीवी के सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी

News Portal Development Companies In India
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले भारतीय टीम ने ग्रुप-स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरे विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन पारी खेली थी। अब भारतीय टीम फाइनल में है और उसका मुकाबला न्यूजीलैंड है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती अच्छा प्रदर्शन करेंगे और भारतीय टीम ही ट्रॉफी जीतेगी।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy2025: बुमराह, चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, फैसला आज

दो मैचों में झटके 7  विकेट

varun chakraborty

स्पिनर गेंदबाज वरुण ने इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले और दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैच में 5 तो दूसरे में 2 विकेट झटके। इस दौरान उनकी एवरेज 13 की रही है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि वरुण न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वरुण को खेलना न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। इस समय वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जबकि इन्होंने अभी तक सिर्फ दो मैच खेले हैं।

विराट और श्रेयस से है उम्मीद

virat kohli

वहीं, इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने अभी तक 217 रन बनाए हैं। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों का स्कोर खड़ा जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में श्रेयस अय्यर ने 48.75 की एवरेज से 195  रनों का योगदान दिया है। अब फाइनल में भी श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

पिच से मिल सकती है मदद

virat kohli

अगर दुबई की पिच स्पिनरों के मुफीद हुई तो श्रेयस अय्यर का किरदार बड़ा होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिल सकती है। ऐसे में भारतीय को मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- CT 2025 India Team: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान, रोहित के नेतृत्व में उतरेंगे खिलाड़ी, इन्हें किया गया बाहर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?