Home » खेल » Champions Trophy 2025: भारत बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को दुबई में धोया

Champions Trophy 2025: भारत बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को दुबई में धोया

News Portal Development Companies In India
Champions Trophy 2025

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम ने आज भारत  और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते भारत 252 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट गंवाकर 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

21:50 PM 

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।

Champions Trophy 2025

21:42 PM 

भारत ने खोया छठा विकेट

48वें ओवर में भारत ने 241 के स्कोर पर छठा  गवां दिया है। काइल जेमीसन ने हार्दिक पांड्या का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। हार्दिक 18 रन बना कर आउट हुए। भारत को जीत के लिए अब 15 गेंद में 11 रन की जरूरत है। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

21 : 16  PM

भारत ने 5वां विकेट खोया, अक्षर आउट

भारत ने 203 के स्कोर पर पांचवां खोया। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विलियम ओरुर्के के हाथों कैच कराया। पटेल 40 गेंद में 29 रन बना कर आउट हुए। फिलहाल केएल राहुल और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए 48 गेंद में 49 रन की जरूरत है।

21 : 05  PM अर्ध शतक से चुके श्रेयस

39वें ओवर में 183 के कुल स्कोर पर भारत ने चौथा विकेट  गंवाया।श्रेयस अय्यर 62 बाल पर  48 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए अभी 68 गेंद में 69 रन की जरूरत है। श्रेयस अय्यर अर्ध शतक से मात्र दो रन से चूक गये।

20 : 38 PM

तीन विकेट पर भारत का स्कोर 150

33 ओवर के बाद तीन विकेट पर टीम इंडिया का स्कोर 150 रन है। श्रेयस अय्यर 38 गेंद पर एक दो चुके और एक छक्के के साथ 30 रन पर हैं।  एक चौका और एक छक्का लगा चुके हैं. अक्षर पटेल 19 गेंद में 10 रन पर हैं।

20 : 15  PM

रोहित शर्मा आउट

कप्तान रोहित शर्मा 76 रन बनाकर आउट हुए। वे स्टंप आउट हुए। अक्षर पटेल आये क्रीज पर। रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

20 : 13 PM

25 ओवर समाप्त

25 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर भारत ने 122 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 130 और रन की जरूरत है। कप्तान रोहित शर्मा 76 रन और श्रेयस अय्यर नौ रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। विराट कोहली दो रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। गिल को सैंटनर ने और कोहली को ब्रेसवेल ने आउट किया।

Champions Trophy 2025

19: 54 PM

एक रन बनाकर कोहली आउट 

भारत को दूसरा झटका, एक रन बनाकर विराट कोहली आउट। श्रेयस अय्यर आये क्रीज पर। कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने LBW आउट किया.

19: 48 PM
भारत को पहला झटका,गिल आउट क्रीज पर आये कोहली

भारत को 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स ने हवा में उड़कर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल रोहित शर्मा 69 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

19:40 PM
भारत का शतक पूरा

17 ओवर के साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। रोहित शर्मा 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 गेंद में 68 रन पर हैं। शुभमन गिल 42 गेंद में एक छक्के के साथ 27 रन पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 152 रन बनाने हैं.

19:33 PM

15 ओवर का खेल समाप्त

15 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट खोए 93 रन बना लिए हैं। इस समय शुभमन गिल 26 रन और रोहित शर्मा 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

19:18 PM

रोहित का 58वां अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 65 रन है। इस समय रोहित 41 गेंदों में 50 रन और शुभमन गिल 25 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया को अब 187 रन की आवश्यकता है।

Champions Trophy 2025

19:03 PM
सात ओवर समाप्त

सात ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान भारत ने बिना कोई विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। वर्तमान में, रोहित शर्मा 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बना चुके हैं, जबकि शुभमन गिल 13 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

18:32 PM

भारत ने शुरू की पारी

भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। हिटमैन अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं और उन्होंने पहले ओवर में एक शानदार छक्का लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। चार ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान भारत ने बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं। वर्तमान में, रोहित शर्मा 16 गेंदों में 20 रन और शुभमन गिल 8 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित की तबीयत कुछ समय के लिए खराब हो गई थी, ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्हें उल्टी आ रही थी। हालांकि, फिजियो के आने के बाद वह ठीक हो गए और बल्लेबाजी जारी रखी।

Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्युजीलैंड ने 251 रन बनाये हैं और भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिचेल सीनेटर की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बनाये। शुरुआत में संभल खेल रही कीवी की टीम ने आखिरी पांच ओवर में 50 रन बनाये, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल ने दिया। ब्रेसवेल ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, जडेजा ने एक विकेट लिए जबकि शमी ने एक विकेट चटकाए और एक को रन आउट हुआ।

इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा

18:03

भारत को मिला  252 रनों का लक्ष्य

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। वरुण ने 10 ओवर में 45 रन दिए, जबकि कुलदीप ने 10 ओवर में 40 रन खर्च किए। हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए, और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए।

17:58
मिचेल सीनेटर रन आउट

49वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने हार्दिक पांड्या पर एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 12 रन बने, और मिचेल सैंटनर रन आउट हो गए। 49 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 239 रन है।

17:39PM

शमी की गेंद पर डेरिल मिचेल आउट

न्यूजीलैंड को 46वें ओवर में 211 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा। शमी ने इस ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 63 रन बनाए। इस समय कप्तान मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर मौजूद हैं। मिचेल और ब्रेसवेल के बीच छठे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई।

17: 54PM
  मिचेल का अर्धशतक

43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं। इस समय माइकल ब्रेसवेल 11 रन और डेरिल मिचेल 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिचेल ने 91 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो 2011 के बाद वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे धीमा अर्धशतक है। इसके अलावा, यह चैंपियंस ट्रॉफी में भी न्यूजीलैंड का सबसे धीमा अर्धशतक है।

17:05
वरुण के नाम दूसरा विकेट, ग्लेन फिलिप्स को  किया आउट

न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा, जब वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 34 रन बनाए। इस समय डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर मौजूद हैं। यह वरुण की दूसरी सफलता थी, क्योंकि उन्होंने पहले विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। 38 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 165 रन है।

14:38 PM
न्यूजीलैंड 130 के स्कोर पर 

29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। इस समय डेरिल मिचेल 29 रन और ग्लेन फिलिप्स 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि जडेजा और वरुण ने एक-एक विकेट हासिल किया।

16:22 PM
न्यूजीलैंड  ने गंवाया चौथा विकेट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की चालों में फंसते जा रहे हैं। टीम का चौथा झटका भी एक स्पिनर ने ही झटका है। जडेजा ने  24वें ओवर में  टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया। लाथम 30 गेंदों में 14 रन ही बना सके। अब डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। इससे पहले, वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को और कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा था।

16:15 PM
अब संभल कर खेल रहा न्यूजीलैंड

22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। इस समय डेरिल मिचेल 18 रन और टॉम लाथम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, और दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। जब कीवी बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत की थी, तब उनका रन रेट छह के आसपास था, जो अब लगभग साढ़े चार तक गिर चुका है। तीन विकेट गिरने के बाद अब वह संभल कर खेल रही है

16:00 PM

99/3 पर न्यूजीलैंड 

19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 32 गेंदों में एक चौके के साथ 16 रन पर हैं, जबकि टॉम लाथम 16 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 11 रन बना चुके हैं।  ।

15:50 PM
85/3 के स्कोर पर 

16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 25 गेंदों में एक चौके के साथ 10 रन पर हैं, जबकि टॉम लाथम पांच गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय स्पिनर्स कीवी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

15 :43 PM

तीन विकेट गवांकर न्यूजीलैंड 81 के स्कोर पर 

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड तीन विकेट गवांकर  81 रन पर है। डेरिल मिचेल 17 गेंद में 08 रन पर हैं। टॉम लाथम एक रन पर हैं। वहीं भारतीय स्पिनर्स कीवी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

15: 35

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

13वें ओवर में 75 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को आउट किया। केन ने 14 गेंद में 11 रन बनाये। कीवी टीम ने सिर्फ 18 रनों के भीतर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

15: 27 PM

कुलदीप की गेंद पर रचिन बोल्ड

11वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड मारा। रचिन  29 गेंद में 37 रन बनाकर पावेलियन लौट गये। न्यूजीलैंड ने 69 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया।

15: 23 PM

 69-1 के स्कोर पर न्यूजीलैंड 

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड एक विकेट गवांकर 69 के स्कोर पर है। वरुण ने इस ओवर में पांच रन दिए। रचिन रवींद्र 28 गेंद में 37 के स्पकोर पर हैं।

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ Final: रवि शास्त्री ने बताया कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025, इन खिलाड़ियों को बताया ‘गेम चेंजर’

3:10 PM

वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को किया आउट

भारत को पहली कामयाबी, वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को आउट किया। छठा ओवर वरुण चक्रवर्ती ने खेला। इस ओवर में कीवी के पास 9 रन आये।  इसमें एक वाइड का पंजा शामिल रहा। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना 46 रन हो गया है। रचिन रवींद्र ने 18 गेंद में 28 रन बनाये। उन्होंने 4 चौका और एक छक्का लगाया। विल यंगने 18 गेंद में 11 रन पर बनाये हैं। पांचवां ओवर भी इंडियन टीम के लिए महंगा रहा। मोहम्मद शमी ने इस ओवर में 11 रन बनाये। रचिन रवींद्र ने उन पर दो चौके लगाए. 5 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 37 रन हो गया है। विल यंग 10 और रचिन रवींद्र 25 रन पर हैं।

14:51 PM

हार्दिक की गेंद पर रचिन  ने लगाया चौका छक्का 

भारतीय टीम के लिए चौथा ओवर काफी महंगा रहा। हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में कीवी को 16 रन दिए। हार्दिक की गेंद पर रचिन रवींद्र ने एक छक्का और दो चौके जड़ दिए। इसके के साथ न्यूजीलैंड ने 4 ओवर के बाद 26 रन के स्कोर पर है। विल यंग 08 और रचिन रवींद्र 16 रन पर हैं।

14:45 

न्यूजीलैंड  के हुए 10 रन

तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने  एक डबल और दो सिंगल कुल चार रन दिए। 3 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गवाएं कीवी टीम का स्कोर 10 है। विल यंग 07 और रचिन रवींद्र 02 रन पर हैं।

14:41 PM

 हार्दिक ने दिए दो रन

दूसरे ओवर की गेंदबाजी हार्दिक पांड्या ने की। उन्होंने  सिर्फ दो रन दिए। इसमें एक रन वाइड रहा। 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह है। विल यंग 04 और रचिन रवींद्र 01 रन पर हैं।

14:34  PM

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। भारत की ओर से शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर में कीवी ने चार रन बनाये।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल,  रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

भारतीय टीम ने वनडे में भारतीय टीम ने लगातार 15वीं बार टॉस गंवाया है। टीम ने साल 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीता है। इस दौरान टीम इंडिया 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस नहीं जीत सकी थी।

चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला शुरू होने में अब महज कुछ ही मिनट बाकी है। इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। दोनों ही टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर के टॉस होगा।  इसके लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर इसके लिए तैयार हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy2025: बुमराह, चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, फैसला आज

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?