
नई दिल्ली। IPL 2025 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 शुरू होने में अब महज चंद दी ही बाकी हैं। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। सभी टीमें भी चैंपियन का ख़िताब जीतने के लिए कमर कस रही है। आज से तीन दिन बाद यानी 22 मार्च को आईपीएल के 18वें सीजन की भव्य ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: इस डेट को होगी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी, पहले दिन भिड़ेगीं ये टीमें
सिकन्दर का प्रमोशन करेंगे सलमान खान

एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी में सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त समेत तमाम सितारे नजर आएंगे। शाहरुख खान कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के सह-स्वामी भी हैं। ऐसे में वह अपनी टीम का सपोर्ट करने के लिए आएंगे।

प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उनकी उपस्थिति पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाली होगी। हालांकि सेरेमनी में वह परफार्म करेंगी या नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। भाईजान यहां अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रमोशन करने के मकसद से आएंगे। सलमान की ये फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बिखरेगा अरिजीत सिंह की आवाज का जादू

आईपीएल सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं श्रद्धा कपूर और वरुण धवन डांस करेंगे। खबर ये भी है कि दिशा पाटनी और पंजाबी संगीत के स्टार करण औजला भी कार्यक्रम में चार चाँद लगाएंगे। इनके अलावा अनन्या पाण्डेय, तृप्ति डिमरी, उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर भी शिरकत करेंगी।
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: इस डेट से शुरू होगा आईपीएल, BCCI ने किया ऐलान









Users Today : 6

