Home » खेल » Who is Ashwin Kumar: कौन हैं अश्विन कुमार, जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिया विकेट

Who is Ashwin Kumar: कौन हैं अश्विन कुमार, जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिया विकेट

[the_ad id="14540"]
Ashwin Kumar

मुंबई। Who is Ashwin Kumar: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मौका दिया। अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया। अश्विनी ने रहाणे को वाइड थर्ड मैन पर फंसाया, जहां तिलक वर्मा ने दो बार गेंद छोड़ने के बाद कैच पूरा किया।

इसे भी पढ़ें- IPL 2025: इस डेट को होगी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी, पहले दिन भिड़ेगीं ये टीमें

एक ओवर में लिए दो विकेट 

Ashwin Kumar,

इस तरह अश्विनी उन खास गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। अश्विनी कुमार अपने करियर के पहले ही ओवर में दो विकेट ले लेते। वे वेंकटेश अय्यर को भी आउट कर देते, लेकिन मिशेल सेंटनर ने मुश्किल कैच छोड़ दिया। मुंबई ने अश्विनी को पावरप्ले में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी के लिए दिया। इसमें उन्होंने 8 रन दिए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए गेंद नहीं दी।

24 रन देकर झटके 4 विकेट 

अश्विनी कुमार का कमाल उनके स्पेल के दूसरे ओवर में भी जारी रहा। चौथे ओवर के बाद वे 11वां ओवर करने आए। रिंकू सिंह और मनीष पांडे सेट हो चुके थे। दोनों केकेआर को मुश्किल से निकालने की कोशिश कर रहे थे। अश्विन ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया। रिंकू बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुए और मनीष पांडे बोल्ड हो गए। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने रसेल को आउट किया। अश्विन ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

खतरनाक बाउंसर हैं अश्विन

Ashwin Kumar,

अश्विनी कुमार पंजाब के रहने वाले हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी बाउंसर काफी खतरनाक है। वह अपनी गति बदलने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास अच्छी वाइड यॉर्कर भी है। उन्होंने 2024 में शेर-ए-पंजाब टी20 ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया। उन्होंने अपनी अच्छी डेथ बॉलिंग से कई मैच जीते।

2022 में किया था डेब्यू 

Ashwin Kumar,

अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया। उन्होंने चार मैचों में 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा अश्विनी ने पंजाब के लिए दो फर्स्ट क्लास और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। उन्हें 2025 की मेगा नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था।

 

इसे भी पढ़ें- IPL 2025: इस डेट से शुरू होगा आईपीएल, BCCI ने किया ऐलान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?