Home » खेल » IPL 2025: पूर्व क्रिकेटर की रिकी पोंटिंग को खरी-खरी, ऐसे ही चलता रहा,…तो IPL नहीं जीतेगी पंजाब किंग्स

IPL 2025: पूर्व क्रिकेटर की रिकी पोंटिंग को खरी-खरी, ऐसे ही चलता रहा,…तो IPL नहीं जीतेगी पंजाब किंग्स

News Portal Development Companies In India
IPL 2025

नई दिल्ली। IPL 2025:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। मनोज तिवारी ने पोंटिंग पर भारतीयों की तुलना में विदेशी बल्लेबाजों को तरजीह देने का आरोप लगाया है। इंडियन प्रीमियर प्रीमियर (आईपीएल) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल गया।  26 अप्रैल दिन शनिवार को ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए। इसके बाद रन चेज में केकेआर ने एक ओवर में 7 रन बनाए, जिसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका। मैच न हो पाने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

इसे भी पढ़ें- Gujarat Titans 2025: BCCI ने इस खिलाड़ी पर ठोंका जुर्माना, ये है प्लयेर की गलती

पोंटिंग की रणनीति पर उठाए सवाल

IPL 2025

इस मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए। मनोज तिवारी ने कहा,  पोंटिंग पर भारतीयों की अपेक्षा विदेशी बल्लेबाजों को अधिक तरजीह देते हैं। बता दें कि, इस मैच में फॉर्म में चल रहे नेहल वढेरा और शशांक सिंह को बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया। आउट ऑफ फॉर्म ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जेनसन और जोश इंग्लिस को शशांक-नेहाल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। मैक्सवेल महज 7 और जेनसन 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट आये, जबकि इंग्लिस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मनोज तिवारी का मानना ​​है कि, अगर ऐसे ही चलता रहा तो, पंजाब किंग्स इस बार भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीत पायेगी।

एक्स पर लिखा-

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘मुझे अन्दर से फीलिंग आती है कि, पंजाब की टीम इस सीजन की आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी क्योंकि उनकी बल्लेबाजी के दौरान मैंने नोटिस किया कि, कोच ने फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज नेहाल वढेरा और शशांक सिंह को पहले बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतारा, उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके,  निचले क्रम में भारतीय खिलाड़ियों पर उनका भरोसा कमजोर नजर आया। मनोज ने आगे लिखा, अगर वे इसी तरह चलते रहे, तो पॉइंट टेबल पर दूसरे नबंर पर होने के बावजूद पंजाब किंग्स आईपीएल का खिताब नहीं जीत पायेगी।

ऐसा है मनोज तिवारी का क्रिकेट करियर 

IPL 2025

बता दें कि, मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 26.09 की औसत से 287 रन बनाए, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका एकमात्र शतक 104* रन वेस्टइंडीज के खिलाफ था। वनडे में उन्होंने पांच विकेट भी लिए। टी20 में मनोज तिवारी ने कुल 15 रन बनाए हैं।

2008  में खेला था पहला वनडे

मनोज तिवारी का क्रिकेट करियर 

मनोज तिवारी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से थी। इसके बाद उन्होंने अपना अगला मैच तीन साल बाद दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला और शतक लगाया। हैरान करने वाली बात ये है कि, इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी उन्हें अगले 14 मैचों में मौका नहीं दिया गया। मनोज तिवारी ने साल 2015 में आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गये मैच में हिस्सा लिया था।

 

इसे भी पढ़ें- LSG VS PBKS IPL 2025: डिफेंस भर भरोसा नहीं करते आजकल के बल्लेबाज, उसी का उठाया फायदा- अर्शदीप

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?