Home » खेल » Rohit-Virat Retirement: 2027 के वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे रोहित-विराट, इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से फैंस मायूस

Rohit-Virat Retirement: 2027 के वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे रोहित-विराट, इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से फैंस मायूस

News Portal Development Companies In India
Rohit-Virat Retirement:

 मुंबई। Rohit-Virat Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लगभग एक ही समय पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। खिलाड़ियों के इस फैसले से क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गये हैं। अब दोनों दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते नजर आएंगे। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ टी20 को अलविदा कह दिया है।

इसे भी पढ़ें- Respect To Rohit: रोहित के नाम पर वानखेड़े में बनेगा स्टैंड, MCA का फैसला

वनडे फॉर्मेट में ही नजर आएंगे रोहित-विराट

Rohit-Virat Retirement:

पूर्व कोच और कमेंटेटर सुनील गावस्कर के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक शायद न खेलें। रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके ठीक 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलेंगे। हालांकि, प्रशंसक उम्मीद लगाये बैठे हैं कि, ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे। हालांकि, सुनील गावस्कर को ऐसा नहीं लग रहा है।

चयनकर्ता करेंगे फैसला

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में  सुनील गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि 2027 में होने वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान में नहीं उतरेंगे।” गावस्कर को लगता है कि, दोनों बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्र के कारण शायद वे खेल भी न पाएं। 2027 तक रोहित 40 साल के हो जाएंगे और कोहली 38 साल के। गावस्कर का ये भी कहना है कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके भविष्य का फैसला चयनकर्ता करेंगे।

परफॉर्मेंस पर होगा निर्भर

Rohit-Virat Retirement:

उन्होंने कहा, चयन समिति देखेगी कि वे 2027 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? क्या वे उस वक्त भी वैसा ही  योगदान दे पाएंगे, जैसा अभी दे रहे हैं?  गावस्कर ने आगे कहा, अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि, रोहित-कोहली टीम में रहकर कुछ कर सकते हैं, तो उनका चयन जरूर होगा। हालांकि, उनके मुताबिक वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी माना कि, आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा, कौन जानता है एक साल में क्या होगा। शायद ये दोनों शानदार फॉर्म में आ जाएं। अगर ये शतक बनाते रहे तो उन्हें किसी भी कीमत पर बाहर नहीं रखा जायेगा।

ऐसा है वनडे करियर

Rohit-Virat Retirement:

बात करें रोहित शर्मा के वनडे करियर की, तो उन्होंने 273 मैच और 265 पारियां  खेली हैं, जिसमें उन्होंने 11168 रन बनाए हैं। इसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकार्ड रोहित के नाम दर्ज है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए  264 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों की 290 परियां खेली हैं और कुल 14181 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनडे में 51 शतक और 74 अर्धशतक लगाए हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Virat Kohli Record: विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?