Home » खेल » Cricketer Took Retirement: सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख इस क्रिकेटर ने भी लिया संन्यास

Cricketer Took Retirement: सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख इस क्रिकेटर ने भी लिया संन्यास

News Portal Development Companies In India
Cricketer Took Retirement
Cricketer Took Retirement: आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरिज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। इंग्लैंड के लिए बीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टेस्ट सीरिज शुभमन गई के नेतृत्व में खेली जायेगी। वहीं, रिषभ पंत टीम के उप कप्तान होंगे। दरअसल, इस दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। वहीं, अब एक और भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख कर संन्यास की घोषणा की।इसे भी पढ़ें- India Test Squad: शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड जाएगी भारतीय टीम, ऋषभ पंत निभाएंगे ये जिम्मेदारी

फर्स्ट क्लास क्रिकेट को कहा अलविदा

priynk  panaahcal

इस क्रिकेटर का नाम प्रियांक पंचाल है। घरेलू क्रिकेट में गुजरात की तरफ से खेलने वाले 35 वर्षीय प्रियांक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सलामी बल्लेबाज प्रियांक ने घरेलू क्रिकेट में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। प्रियांक साल 2021 में भारतीय टीम में चयनित हुए थे। रोहित शर्मा के साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyank Panchal (@panchalpriyank)

 

पिता को बताया आदर्श

अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए प्रियांक ने लिखा, “बड़े होते हुए, हर कोई अपने पिता को देखता है,वे आदर्श के रूप में मेरे लिए प्रेरणा बने रहे, और मैं भी उनकी तरह बनने की कोशिश करता रहा। मेरे पिता लंबे समय तक मेरे लिए शक्ति का स्त्रोत रहे। मैं उनके द्वारा दी गई ऊर्जा से अभिभूत हूं, जिस तरह से उन्होंने मुझे अपने सपनों का पीछा करने, एक अपेक्षाकृत छोटे शहर से उठने और एक दिन भारत की टोपी पहनने की आकांक्षा रखने की हिम्मत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कहा-  ये भावात्मक क्षण है

Cricketer Took Retirement:

वह हमें बहुत पहले छोड़ गए थे, और यह एक ऐसा सपना था जिसे मैंने लगभग दो दशकों तक, हर सीजन में, अपने साथ संजोए रखा। मैं, प्रियांक पांचाल, आज से प्रभावी रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह एक भावनात्मक क्षण है। यह एक समृद्ध क्षण है। यह एक ऐसा क्षण हैं, जो मुझे अपार कृतज्ञता से भर देता है।” गुजरात और वेस्ट ज़ोन के लिए खेलने वाले प्रियांक ने 127 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.18 की औसत से 8856 रन बनाए। इसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में भी उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 97 लिस्ट ए मैचों में 3672 रन और 59 टी20 मैचों में 1522 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं।

 

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG 2025: श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, इंग्लैंड दौरे पर टीम में नहीं मिलेगी जगह

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?