
प्रतापगढ़। Handball Tournament: खेल निदेशालय लखनऊ और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, वहीं जनपदीय हैंडबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन पीबी कॉलेज के मैदान पर आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़ें- Asmita League: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता
हैंडबॉल बालक वर्ग का पहला मैच जेएनवी प्रतापगढ़ और आनंदवन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया,जिसमें जेएनवी प्रतापगढ़ ने आनंदवन इंटर कॉलेज को 9 के मुकाबले 11 गोल दागकर विजय हासिल की , दूसरा मैच सिटी पब्लिक स्कूल और एमआईसी के बीच खेला गया जिसमें एमआईसी ने 13 और सिटी पब्लिक स्कूल 10 गोल ही कर सकी और एमआईसी ने विजय प्राप्त की बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पीबी कॉलेज और जे एन वी प्रतापगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें बेहद ही कांटे के मुकाबले में पीबी कॉलेज ने जे एन वी प्रतापगढ़ के 10 गोल के मुकाबले 11 गोल दागकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एम आई सी और स्टेडियम बॉयज के बीच खेला गया यह मुकाबला भी बेहद ही रोमांचक रहा और स्टेडियम बॉयज ने 15 और एम आई सी 13 गोल ही कर सकी और स्टेडियम बॉयज ने फाइनल में प्रवेश किया , प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम बॉयज और पीबी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम बॉयज ने पीबी कॉलेज के 14 गोल के मुकाबले 16 गोल दागकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में पहला मैच सिटी पब्लिक स्कूल और जे एन वी प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें सिटी पब्लिक स्कूल 08 और जे एन वी प्रतापगढ़ 10 गोल किए ,दूसरा मैच एमआईसी और आनंदवन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें एमआईसी ने 13 और आनंदवन इंटर कॉलेज ने 15 गोल दागकर विजय हासिल की। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रतापगढ़ स्टेडियम और जे एन वी प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें प्रतापगढ़ स्टेडियम ने 15 गोल मारकर विजय हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आनंदवन इंटर कॉलेज और पीबी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें पीबी कॉलेज ने 12 गोल किए और आनंदवन इंटर कॉलेज 09 ही गोल कर सकी और शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होने का गौरव प्राप्त किया।समापन के मुख्य अतिथि पीबी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनूप कुमार सिंह और जिला खेल अधिकारी ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, तेजस, चंद्र प्रकाश सिंह आशीष सिंह, सचिन सरोज, जीशान रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में लालजी त्रिपाठी, राम संजीवन वर्मा, मंजू सिंह, वेदांत सिंह,अनुराग पांडेय, विनोद यादव रहे । जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया।
इसे भी पढ़ें- Holi रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, भाईचारे व सामाजिक समरसता का महापर्व है- एसपी सिंह पटेल









Users Today : 59

