Home » खेल » Hockey Tournament: अयोध्या, विवेक अकादमी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज रहे विजयी

Hockey Tournament: अयोध्या, विवेक अकादमी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज रहे विजयी

News Portal Development Companies In India
image
  • खेल छात्रावास अयोध्या,विवेक अकादमी वाराणसी,बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने जीते मैच

प्रतापगढ़। Hockey Tournament: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सदर राजेंद्र मौर्य व मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी उत्तर प्रदेश से अंपायर के रूप में आशा, मनीष कुमार द्विवेदी, संदीप चौधरी, रश्मि सिंह, शबनम शाक्य, अमित कुमार, मनीषा और प्रिंस मौर्या ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema: बेल्हा का ‘हसुआ’ भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा

पहले दिन खेले गये पहला मैच  

Hockey Tournament:

पहले दिन के मैच में अयोध्या 04 , गोरखपुर 00, दूसरा मैच विवेक अकादमी वाराणसी 02, प्रयागराज 00, तीसरा मैच भदोही 00, बाराबंकी 07, चौथा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 14, मेरठ 00, पांचवा मैच अयोध्या छात्रावास 03, प्रतापगढ़ 00 छठवां मैच, बाराबंकी 6 व बिजनौर 1 रही।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अशोक सिंह,युवा कल्याण अधिकारी सुमित पाल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह,भाजयुमो महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडेय उर्फ अंतू भैया, वॉलीबॉल निर्णायक राम शिरोमणि सिंह, वॉलीबॉल सचिव और निर्णायक विनोद यादव, अपना दल एस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव परमानंद मिश्रा, एंजिल्स इंटर कॉलेज की प्रबंधिका डॉक्टर शाहिदा, मुख्य समाज सेविका शकुंतला शुक्ला, हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली,गुलरेज आलम,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, स्काउट शिक्षक सुशील सिंह, डीपी सिंह, कमेंटेटर गंगा पांडेय, अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दुर्गेश दिवारी सहित जनपद के बहुत सारे खेलप्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Holi Controversy: होली के दिन हुए विवाद का मामला

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?