Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pakistan AQI: पाकिस्तान में बिगड़ी स्थिति,1900 के पार पहुंचा AQI, 15 हजार से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती

Pakistan AQI: पाकिस्तान में बिगड़ी स्थिति,1900 के पार पहुंचा AQI, 15 हजार से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती

News Portal Development Companies In India

पाकिस्तान। Pakistan AQI: पाकिस्तान के शहर लाहौर में पर्यावरण प्रदूषण के कारण हालात बद से बदतर हो गये हैं। मौजूदा समय में लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। काले जहरीले धुएं ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। आलम ये है कि लोग सांस भी बड़ी मुश्किल से ले पा रहे हैं। लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1900 के पार पहुंच गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, यहां अस्थमा, सांस लेने में कठिनाई और अन्य श्वसन समस्याओं के चलते लगभग 15 हजार लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- Air Pollution In World: टॉप प्रदूषित शहरों में भारत की राजधानी पहले स्थान पर, यहां जानें और कौन-कौन से देश है इस लिस्ट में

विशेषज्ञ बोले- तत्काल उठाए जाएं ठोस कदम 

Pakistan AQI

लाहौर के हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदूषण निवारण की दिशा में तत्काल ठोस कदम न उठाए गये तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को प्रदूषण के मुख्य स्रोतों की पहचान कर उन पर पूर्ण नियंत्रण करना होगा। सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए जनता को प्रोत्साहित करना होगा। साथ ही निजी वाहनों की संख्या कम करने के उपाय भी करने होंगे। बता दें कि लाहौर में इस तरह के पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन, निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक कंपनियों से निकलने वाला धुआं है। फ़िलहाल विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने, घर में रहने और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

मरीजों से भर गये हैं अस्पताल 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय लाहौर के अस्पताल सांस लेने में तकलीफ, सूखी खांसी, निमोनिया और हृदय की गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों से भरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज पाकिस्तान के सरकारी अस्पतालों में भर्ती किये गये हैं। यहां के मेयो अस्पताल में 4,000 से अधिक मरीज हैं, जिन्ना अस्पताल में 3,500 से अधिक, गंगाराम अस्पताल में 3,000 से अधिक और चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में 2,000 से अधिक संक्रामक रोगियों को भर्ती किया गया है।

बच्चे और हृदय रोगी बरतें विशेष सतर्कता

Pakistan AQI

पाकिस्तानी चिकित्सा विशेषज्ञ अशरफ जिया ने चेतावनी दी कि इस खतरनाक माहौल में बच्चों और हृदय की गंभीर समस्याओं वाले रोगियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में इन्हें इस खतरनाक धुएं के सीधे संपर्क में आने से बचना होगा। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में AQI 1,900 को पार पहुंच गया था। हालांकि, 12 नवंबर तक ये कम होकर 604 के लेवल पर आ गया था।

बता दें कि मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देश भीषण वायु प्रदुषण की चपेट में हैं। कुछ शहरों के हालात तो इतने बुरे हो गये हैं कि लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Delhi AQI level: दिल्ली की सांसों में फिर घुलने लगा जहर, 290 के पार हुआ AQI, अभी और ख़राब होंगे हालात

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?