Home » अंतर्राष्ट्रीय » लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका, मिला संदिग्ध पैकेज

लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर धमाका, मिला संदिग्ध पैकेज

[the_ad id="14540"]

लंदन। लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार विस्फोट (Explosion) की खबर आई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने विस्फोट की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि मध्य लंदन में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाके की आवाज आई।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 21 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

ऑनलाइन मिली घटना की जानकारी 

Explosion outside US Embassy in London

अधिकारियों ने एक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लिखा “हमें नाइन एल्म्स में अमेरिकी दूतावास के पास एक घटना के बारे में ऑनलाइन सूचना मिली। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई, अधिकारी संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं।”

 

पुलिस ने की इलाके की घेरेबंदी 

संदिग्ध पैकेज मिलने के बाद पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के आसपास के व्यस्त इलाके की घेरेबंदी कर दी है। इसके साथ ही कई लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया है। घटना के बाद आधे घंटे तक उन्हें अंदर बंद रखा गया था। फिलहाल किसी कर्मचारी अभी भी इमारत के अंदर होने की कोई खबर नहीं है।

पैकेट की जांच कर रही पुलिस 

अमेरिकी दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “स्थानीय अधिकारी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं। मौके पर मेट पुलिस मौजूद है और सावधानी के तौर पर पोंटन रोड को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: घर में हुआ जोरदार विस्फोट, पटाखा व्यवसायी की मौत, दो महिलाएं घायल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?