



नई दिल्ली। India-Russia Realation: भारत और रूस के दोस्ताना रिश्ते की चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अक्सर इस बात पर चर्चा होती रहती है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को पहले से बेहतर और मजबूत कैसे बनाया जाए। अब रूस एक बार फिर मैत्रीपूर्ण संबंधों की मिसाल कायम करते हुए भारतीयों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। इसके तहत साल 2025 में भारतीयों को बिना वीजा के रूस में एंट्री मिल सकेगी।
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘यूएस-कनाडा न जाएं रूसी नागरिक’
2023 से मिल रहा है ई-वीजा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में नए वीजा नियम लागू होने के बाद भारतीय बिना वीजा के रूस में प्रवेश कर सकेंगे। जून 2024 की शुरुआत में आई कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रूस और भारत ने एक-दूसरे के लिए वीज़ा प्रतिबंधों को कम करने के लिए एक द्विपक्षीय समझौते पर चर्चा की है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि भारतीयों को अगस्त 2023 से रूस की यात्रा के लिए ई-वीजा दिया जा रहा है। हालांकि, ई-वीजा प्रक्रिया में लगभग चार दिन लगते हैं।
2023 में 60 हजार लोगों ने की थी रूस की यात्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल जारी किए गए ई-वीजा की संख्या के मामले में भी भारत ने शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बनाई है। रूस ने भारत के लोगों के लिए 9,500 ई-वीजा दिए थे। बता दें कि अधिकतर, भारतीय कारोबार के सिलसिले में रूस की यात्रा करते हैं। साल 2023 में 60 हजार से अधिक लोगों ने रूस की यात्रा की थी, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। ये संख्या साल 2022 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। गैर-सीआईएस देशों में भारत तीसरे स्थान पर है, जहां से सबसे ज्यादा लोग रूस की यात्रा करते हैं। वहीं अब साल 2024 की पहली तिमाही में ही लगभग 1,700 ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं।
अभी किन देशों को वीजा फ्री एंट्री देता है रूस
रूस वर्तमान में अपने वीज़ा-मुक्त पर्यटक विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से चीन और ईरान के लोगों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है। अब रूस, भारत के लोगों के लिए भी वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति पर विचार कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन को मिली अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी, इधर रूस ने दाग दी 210 मिसाइलें और ड्रोन