
Israel Attacks Yemen Airport: इजराइल ने यमन की राजधानी सना के एयरपोर्ट पर हमला कर दिया था। शनिवार को WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- हमले के वक्त वे खुद और संयुक्त राष्ट्र के कई वीआईपी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- Israel-Hamas: हमने मारा था हानिया को, इजराइल का कबूलनामा, जो हमारे खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा’
भयानक मंजर देख सदमे में आये WHO चीफ

उन्होंने आगे लिखा- यह बेहद खतरनाक हमला था। इस विस्फोटक हमले में वह बाल-बाल बच गये लेकिन इस भयानक मंजर को देखकर वह अब भी सदमे में हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने एक्स पर लिखा- “हमने एक बहुत ही खतरनाक हमले का सामना किया, लेकिन मैं और संयुक्त राष्ट्र में मेरे सहयोगी अब सुरक्षित हैं।”
Thank you to all my friends, colleagues, and everyone who has wished me well during the ordeal in the past few days.
I’m especially grateful to the colleagues and airport staff, who were selfless as they tried to protect me.
We faced a very dangerous attack, but my @UN… pic.twitter.com/hGsA8J9XCI
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) December 28, 2024
घर वापस लौट गए WHO चीफ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने भी कहा कि उनके घायल सहयोगी को सफलतापूर्वक अम्मान स्थानांतरित कर दिया गया है और अब वह स्थिर स्थिति में है। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं फ्रंट मोर्चे पर तैनात हमारे सहकर्मियों और उन लोगों के साथ हैं जो रोजाना ऐसे खतरे का सामना करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह अब अपने घर जिनेवा वापस लौट रहे हैं।
100 से ज्यादा इजरायली फाइटर जेट ने किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इजराइली हमले के कुछ समय पहले ही यमन हवाई अड्डे पर एयरबस 320 विमान की लैंडिंग हुई थी। ऐसे में एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हमला होते ही एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि ये हवाई हमला वीआईपी लाउंज के करीब 250 मीटर के दायरे में हुआ था। बता दें गत 27 दिसंबर को इजरायल के सौ से अधिक लड़ाकू विमानों ने यमन के एयरपोर्ट समेत अन्य इलाकों में बमबारी की थी। इस इजराइली हमले में यमन के सना एयरपोर्ट का रनवे, कंट्रोल टॉवर और एयरक्राफ्ट पूरी तरह से तबाह हो गये।
इसे भी पढ़ें- Israel-Hamas War: बंधकों को छोड़ दो, वरना मध्य पूर्व में मच जाएगी तबाही, हमास को ट्रंप की धमकी









Users Today : 15

