Home » अंतर्राष्ट्रीय » India-Taliban Relation: मजबूत हो रहे भारत-अफगानिस्तान के संबंध, बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किल

India-Taliban Relation: मजबूत हो रहे भारत-अफगानिस्तान के संबंध, बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किल

[the_ad id="14540"]
India-Taliban Relation

India-Taliban Relation: भारत ने अफगानिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को दुबई में तालिबान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के राजनीतिक और आर्थिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।

तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि तालिबान एक प्रमुख आर्थिक देश के रूप में भारत के साथ संबंध बनाए रखना चाहता है।

इसे भी पढ़ें- Pakistan-Taliban War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, फिर गरमाया डूरंड रेखा का मुद्दा

भारतीय सहायता एवं सहयोग

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। भारत पिछले साढ़े तीन वर्षों से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है और उसने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है।

 

सुरक्षा और व्यापार को लेकर हुई बातचीत

बैठक के दौरान तालिबान के विदेश मंत्री ने भारत को सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि अफगानिस्तान से भारत को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर है।

चाबहार का बंदरगाह और व्यापार

Port of Chabahar

दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के जरिये व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की। यह बंदरगाह भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार संबंधों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

वीजा और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना

तालिबान ने भारतीय छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के लिए अधिक वीजा सुविधा की मांग की है। तालिबान के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष व्यापार और वीजा को आसान बनाने पर सहमत हुए हैं।

पाकिस्तान की बढ़ सकती है चिंता

बैठक से पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ सकती हैं, खासकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए। तालिबान ने हाल ही में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें- Nostradamus Predictions: इस्लाम को लेकर नास्त्रेदमस ने की है ये भविष्यवाणी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?