Home » अंतर्राष्ट्रीय » Asteroid 2024 YR4: भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा ये एस्टरॉइयड, मचा सकता है तबाही

Asteroid 2024 YR4: भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा ये एस्टरॉइयड, मचा सकता है तबाही

News Portal Development Companies In India
Asteroid 2024 YR4

Asteroid 2024 YR4: साल 1908 में सोवियत संघ के साइबेरिया में एक एस्टेरॉयड गिरा था, जिसने 2000 वर्ग किलोमीटर के एरिया में जमकर तबाही मचाई थी। उस  एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने से लाखों पेड़-पौधे जड़ से उखड़ गये थे। गनीमत थी कि वह क्षेत्र बहुत वीरान था, वहां कोई आबादी नहीं थी, नहीं तो ऐसी तबाही मचती कि सदियों तक लोग भूल न पाते। अब वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उसी आकार का एक एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। खगोलविद इसे लेकर सचेत हैं और लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- Comet G3 ATLAS: आज रात धरती के बेहद करीब से गुजरेगा ये धूमकेतु, बिना दूरबीन के देख सकेंगे आप

वैज्ञानिक कर रहे मॉनिटरिंग 

वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 YR4 रखा गया है। इसकी गति और अन्य खगोलीय पहलुओं का अध्ययन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये  साल 2032 में पृथ्वी से टकरा सकता है, जिससे गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि ये एस्टेरॉयड पृथ्वी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। संयुक्त अरब अमीरात के एक खगोलविद ने भी इस एस्टेरॉयड को पृथ्वी की तरफ बढ़ते देखा। इसके बाद उन्होंने दुनिया की प्रमुख वेधशालाओं से इस एस्टेरॉयड को लगातार मॉनिटर करने की अपील की।

टकरा सकता है पृथ्वी से

2024 YR4 कोड नाम के इस एस्टेरॉयड का पता सबसे पहले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की प्लेनेट्री डिफेंस ऑफिस ने लगाया। एजेंसी ने चेतावनी जारी कि इस एस्टेरॉयड के 22 दिसंबर, 2032 को पृथ्वी के पास से गुजरने के 99 परसेंट चांस हैं, लेकिन एक परसेंट ये भी खतरा है कि ये पृथ्वी से टकरा सकता है। ऐसे में इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। हाल ही में, अन्तरिक्ष एजेंसी ने ये भी कहा कि जैसे-जैसे एस्टेरॉयड को जांच करने में हमारी तकनीक में सुधार हो रहा है, हम पहले की तुलना में अधिक वस्तुओं का पता लगा पाने में सक्षम हो रहे हैं जो पृथ्वी के निकट से गुजर रही हैं और जिन्हें हम पहले कभी नहीं देख पाते थे।

इन देशों को है खतरा

हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि अभी यह बताना कठिन है कि एस्टेरॉयड का असर पृथ्वी पर सबसे ज्यादा कहां पड़ेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी दूरी के मुताबिक अभी ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके पश्चिमी-मध्य अमेरिका से लेकर उत्तरी-दक्षिण अमेरिका या फिर मध्य अटलांटिक महासागर और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए भारत तक पहुंचने वाली एक संकीर्ण पट्टी में पृथ्वी से टकराने की अधिक संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें- Prediction On The World End: धरती का विनाश कर देंगी ये 5 चीजें, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?