
पाकिस्तान। Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने यात्रियों से भरी एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। उनका भी कहना है कि उन्होंने ट्रेन में मौजूद 182 यात्रियों को बंधक बना लिया है। वहीं 11 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही एक ड्रोन को भी मार गिराया है।
इसे भी पढ़ें- Pakistan-Taliban War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, फिर गरमाया डूरंड रेखा का मुद्दा
कर देंगे सभी बंधकों की हत्या

ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बीएलए ने एक बयान जारी कर शहबाज सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पाक आर्मी उनके खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन लेती है, तो वह सभी बंधकों की हत्या कर देंगे, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। हालांकि, इस घटना को लेकर पाकिस्तान की सेना और पुलिस की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।
ट्रैक को उड़ाकर रोकी ट्रेन
बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जेयंद बलूच के मुताबिक, ‘बलूच लिबरेशन आर्मी ने मश्कफ, धादर और बोलन में एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहां स्वतंत्रता सेनानियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा कर जाफर एक्सप्रेस को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन को अपने कब्जे में लेकर सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।’
11 सैन्यकर्मियों की हत्या

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि अब तक 11 सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं। वहीं, सैकड़ों यात्री अभी भी उनके कब्जे में हैं। इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी बीएलए लेती है। बीएलए का कहना है कि, ये ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और बीएलए की स्पेशल यूनिट फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। अगर पाकिस्तान ने किसी भी सैन्य कार्रवाई की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
एयर स्ट्राइक रोकने की मांग
बीएलए ने अंतिम चेतावनी दी है कि यदि उसके इलाके में एयर स्ट्राइक तत्काल नहीं रोकी गई, तो अगले एक घंटे के अंदर सभी 100 से अधिक बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। बीएलए का ये दावा है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आईएसआई और एटीएफ के सभी कर्मी – जो पंजाब में छुट्टी पर हैं, उन्हें बंधक बनाया जा चुका है, हालांकि बच्चों, महिलाओं और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया गया है।
पीछे हटने को मजबूर हुए पाकिस्तानी सैनिक

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी ग्राउंड फोर्स ने यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का प्रयास किया, लेकिन BLA के लड़ाकों ने उन्हें खदेड़ दिया। फ़ोर्स और बीएलाए के लड़ाकों के बीच भीषण संघर्ष हुआ और पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस घटना के बाद रेलवे से जारी बयान के अनुसार, 9 कोच वाली जाफर एक्सप्रेस में सवार 450 यात्रियों और कर्मचारियों से किसी भी तरह से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। ये ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी।
इसे भी पढ़ें- Pakistan Humiliated In America: US में बेइज्जत हुआ पाक, राजदूत को एयरपोर्ट से ही वापस लौटाया






Users Today : 35

