Home » अंतर्राष्ट्रीय » Balochistan Train Hijack: भारत के इशारे पर हाईजैक हुई है ट्रेन, शाहबाज सरकार का बड़ा आरोप

Balochistan Train Hijack: भारत के इशारे पर हाईजैक हुई है ट्रेन, शाहबाज सरकार का बड़ा आरोप

News Portal Development Companies In India
Balochistan Train Hijack

पाकिस्तान। Balochistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार 11 मार्च को बलूच आर्मी लिबरेशन ने यात्रियों से भी एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। ट्रेन अभी भी बीएलए के कब्जे में है। इस घटना के लिए पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने भारत पर निशाना साधा है और कहा है कि, ये आतंकी हमला भारत के इशारे पर किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक की ट्रेन, 182 यात्रियों को बनाया बंधक

सामान्य नागरिकों को किया रिहा

Balochistan Train Hijack

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलए द्वारा अपहृत की गई ट्रेन ‘जफरा एक्सप्रेस’ में  500 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से महिलाओं, बच्चों, सामान्य नागरिकों और बलूच के यात्रियों को छोड़ दिया गया है जबकि पाकिस्तानी सेना के जवानों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।  उनका दावा है कि उनके लड़ाकों ने विस्फोटक का इस्तेमाल कर पहले ट्रेन की पटरी उड़ाई जिससे ‘जफरा एक्सप्रेस’ को रुकना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बिना समय गंवाए ट्रेन पर कब्जा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया।

 भारत पर लगाया गंभीर आरोप

Balochistan Train Hijack

इस घटना को लेकर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक कांड के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। राणा सनाउल्लाह ने आरोप लगाया है कि, ‘इस हमले में भारत का हाथ है।’ उन्होंने समाचार एजेंसी डॉन से हुई बातचीत में कहा, ‘भारत इन हमलों को अफगानिस्तान के अंदर से संचालित कर रहा है।’ इस पर डॉन के एंकर ने सवाल किया, ‘क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों का सपोर्ट करता है?’ तो राणा सनाउल्लाह ने कहा, ‘ये सब भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है, बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है।’

एक्टिव हुए पाकिस्तान के दुश्मन

राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा, ‘ भारत और बलूच विद्रोही अफगानिस्तान में बैठकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचते हैं, पाकिस्तान के दुश्मन एक्टिव हैं, इसमें अब कोई दो राय नहीं है, ये न तो राजनीतिक मसला है और न ही किसी एजेंडे का हिस्सा, ये सिर्फ एक साजिश है, पाकिस्तान को परेशान करने की। सनाउल्ला ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हां, भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दोनों का समर्थन कर रहा है।’

अफगान सरकार को पाक की चेतावनी

Balochistan Train Hijack

उन्होंने आगे कहा कि, अफगानिस्तान में भारत और बलूच विद्रोहियों के सुरक्षित ठिकाने हैं, जिसकी वजह से उनके हमले बढ़ गए हैं, तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें इतनी छूट नहीं थी, लेकिन अब वे खुलेआम अपनी आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। राणा सनाउल्लाह ने अफगान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, वह इन गतिविधियों को तत्काल रोके, नहीं तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई करते हुए उन ठिकानों को निशाना बनाएगा और उन्हें नेस्तनाबूद कर देगा।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 21 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?