Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pakistan Nuclear Bomb: पत्रकार का दावा, पाकिस्तान के परमाणु बम को खत्म करने की योजना बना रहा BLA

Pakistan Nuclear Bomb: पत्रकार का दावा, पाकिस्तान के परमाणु बम को खत्म करने की योजना बना रहा BLA

News Portal Development Companies In India
Pakistan Nuclear Bomb:

इस्लामाबाद। Pakistan Nuclear Bomb: बलूचिस्तान को आजाद कराने की मुहिम चला रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी  पाकिस्तान की सेना को नाको चने चबवा रही है। बीएलए के एक के बाद एक हमले से पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना की नींद उड़ी है। बीएलए ने सबसे पहले जफरा एक्सप्रेस को हाईजैक किया और उसमें सवाल लगभग सभी यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से वह लगातार पाकिस्तानी सेना पर हमला कर रही है और उसके सैनिकों को मौत के घाट उतार रही है।

इसे भी पढ़ें- India’s Big Success: भारत की इस बड़ी सफलता से अमेरिका में मची खलबली, चीन-पाकिस्तान भी टेंशन

BLA के निशाने पर न्यूक्लियर बम

Pakistan Nuclear Bomb

वहीं अब एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान के जाने माने पत्रकार मंसूर अली ने दावा किया है कि बलूच विद्रोहियों के निशाने पाकिस्तान के परमाणु बम हैं।  उनका कहना कि बलूच अलगाववादी पाकिस्तान के न्यूक्लियर परमाणु को निशाना बनाने की फ़िराक में हैं।

एक्स पर शेयर किया वीडियो

Pakistan Nuclear Bomb

मंसूर अली खान ने  अपने चैनल पर दो वीडियो साझा किया है, जिनमें से एक नीदरलैंड में बलूचिस्तान की आजादी के समर्थकों का है। इस वीडियो में पाकिस्तान के परमाणु बम को खत्म करने की मांग की जा रही है जबकि दूसरा वीडियो किसी अन्य देश का है। इस वीडियो में भी पाकिस्तानी परमाणु बम को बड़ा खतरा बताया जा रहा है। हालांकि, खान ने ये भी कहा है कि ये वीडियो एक साल पुराना है, लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है वह कई सवाल खड़े कर रहा है।

भारत पर लगाया आरोप 

Pakistan Nuclear Bomb

मंसूर अली खान का ये भी आरोप है कि बलूच विद्रोहियों को भारत से सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने एक एक्स अकाउंट पर दो कथित बलूच बच्चों को भारत और संभावित आजाद बलूचिस्तान का झंडा पकड़े दिखाया है। खास बात ये है कि मंसूर अली खान खुद ही ये स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें पता नहीं है कि ये झंडा किस इलाके का है। बावजूद इसके वे भारत पर बलूचिस्तान के आजादी आंदोलन में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।

बलूच एक्टिविस्टों पर नाराजगी जताई

उनका कहना है कि, आखिर भारत का झंडा बलूचिस्तान में क्यों लहराया जा रहा है। बलूचिस्तान के लोग तो अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में उनके आंदोलन में दूसरे देश का झंडा लहराने का कोई तुक नहीं बनता है। खान ने ये भी सवाल उठाया कि बलूचिस्तान के लिए नारेबाजी के बीच में पाकिस्तान का न्यूक्लियर प्रोग्राम कैसे आ गया? उन्होंने बलूच एक्टिविस्टों के भारतीय मीडिया चैनलों पर जाने को लेकर भी नाराजगी जताई है।

 

इसे भी पढ़ें- India-Taliban Relation: मजबूत हो रहे भारत-अफगानिस्तान के संबंध, बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?