Home » अंतर्राष्ट्रीय » New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आया भयंकर भूकंप, घरों से भागे लोग, सुनामी की आशंका

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आया भयंकर भूकंप, घरों से भागे लोग, सुनामी की आशंका

[the_ad id="14540"]
New Zealand Earthquak

न्यूजीलैंड। New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर मंगलवार 25 मार्च  2025 को 7 तीव्रता वाला भयंकर भूकंप आया। रिवर्टन से 159 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) तक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर यानी 6.21 मील की गहराई पर था। भूकंप यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने एक्स पर एक पोस्ट कर भूकंप की जानकारी दी। अभी तक भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में तेज गड़गड़ाहट के साथ डोली धरती, डरे सहमे लोग भागे घरों से बाहर

आ सकती है सुनामी

New Zealand Earthquake

न्यूज़ीलैंड भूकंप सेंसिटिव जोन में आता है। यहां भूकंप आना आम बात है। संबंधित अधिकारी स्थिति नजर बनाये हैं और संभावित झटकों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, अधिकांश प्रभावित क्षेत्र में भूकंप-प्रतिरोधी इमारतें हैं, जिससे जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी अब इस बात का अध्ययन कर रही है कि, ये भूकंप सुनामी का खतरा तो नहीं पैदा करने वाला है।

स्थिति पर नजर बनाये हैं आधिकारी

New Zealand Earthquake

एजेंसी का कहना है कि, अगर सुनामी की स्थिति पैदा होती है, तो इसे देश तक पहुंचने में एक घंटे का समय लग सकता है। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने इस संबंध में राष्ट्रीय परामर्श जारी करते हुए कहा कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अगर सुनामी आने की आशंका बढ़ती है, तो तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी जाएगी। इससे पहले, 2011 में यहां के क्राइस्टचर्च में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी।  वहीं अरबों का नुकसान हुआ था।

 हमेशा बना रहता है भूकंप का खतरा

New Zealand Earthquake

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, न्यूजीलैंड दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में आता है। ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण यहां हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है। मैक्वेरी द्वीप से लेकर केरमाडेक द्वीप रेंज ऑस्ट्रेलिया-प्रशांत प्लेट की सीमा तक फैली हुई है।

1931 में आया था विनाशकारी भूकंप

New Zealand Earthquake

उल्लेखनीय है कि, 1900 के बाद से अब तक न्यूजीलैंड में 7.5 से अधिक तीव्रता के लगभग 15 भूकंप रिकार्ड किए गए हैं। इनमें से नौ मैक्वेरी रिज के समीप आए हैं। 1989 में इसी क्षेत्र में आया 8.2 तीव्रता का भूकंप बेहद विनाशकारी था। उस वक्त भी सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। न्यूजीलैंड के इतिहास में अब तक का सबसे भयानक 7.8 तीव्रता वाला भूकंप 1931 में हॉक्स बे क्षेत्र में आया था। इसमें 256 लोगों की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि 1931 का ये भूकंप न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे खतरनाक भूकंपों में से एक था।

इसे भी पढ़ें- Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, 2025 में नष्ट हो जाएगी पृथ्वी!

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?