Home » अंतर्राष्ट्रीय » US-China Trade War: चीन के जवाबी टैरिफ से भड़के ट्रंप, दे डाली खुली धमकी

US-China Trade War: चीन के जवाबी टैरिफ से भड़के ट्रंप, दे डाली खुली धमकी

News Portal Development Companies In India
US China Trade War

 अमेरिका।  US China Trade War: अमेरिका द्वारा दुनियाभर के देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाने से व्यापार युद्ध शुरू हो गया है। ट्रंप ने पहले ही अमेरिका में आयातित चीनी वस्तुओं पर 20 फीसदी शुल्क लगाया था। अब उसने चीन पर 34 फीसदी पारस्परिक शुल्क लगा दिया है। इसके बाद चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़कर 54 फीसदी हो गया है।

 इसे भी पढ़ें- Fears Recession: ट्रंप टैरिफ से वॉल स्ट्रीट को झटका, 5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान, मंदी की तरफ बढ़ा अमेरिका

चीन ने लगाया जवाबी टैरिफ

US China Trade War

चीन ने अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 34 फीसदी शुल्क लगा दिया। चीन की इस कार्रवाई से नाराज ट्रंप ने चीनी आयात पर 50 फीसदी शुल्क लगाने की धमकी दे दी है, जिससे चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़कर 70 फीसदी हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर चीन उनके शुरुआती शुल्कों के जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को कल यानी मंगलवार 8 अप्रैल तक वापस नहीं लेता है, तो वह बुधवार तक चीनी आयात पर 50 फीसदी शुल्क लगा देंगे।

खत्म हो जाएगी चीन से बातचीत

US China Trade War

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, अगर जवाबी टैरिफ वापस नहीं लिया गया, तो अमेरिका चीन के साथ सभी तरह की बातचीत खत्म कर देगा। बता दें कि, चीन के वित्त मंत्रालय ने बीते शुक्रवार 4 अप्रैल को कहा था कि, 10 अप्रैल से अमेरिका से आयात होने वाले सभी सामानों पर 34 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

चीन को उठाना पड़ेगा नुकसान

US China Trade War

चीन ने अमेरिका के टैरिफ को दादागिरी बताते हुए कहा था कि, इससे न सिर्फ अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचेगा बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास और सप्लाई चेन भी खतरे में पड़ जाएगी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 34 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले को घबराहट भरा बताया था। उन्होंने ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चीन ने एक गलत निर्णय लिया है और वे चिंतित हैं। यह स्थिति उनके लिए असहनीय है। चीन द्वारा लगाए गए जवाबी टैरिफ उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित होंगे।

 

 इसे भी पढ़ें- Impact Tariffs On Stock Market: ट्रंप टैरिफ का असर, 10 सेकेंड में स्वाहा हुए 19 लाख करोड़, मंदी की तरफ बढ़ी दुनिया

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?