Home » अंतर्राष्ट्रीय » Houthi Rebels: हूतियों ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला, अब नेतन्याहू उठाएंगे ये कदम

Houthi Rebels: हूतियों ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला, अब नेतन्याहू उठाएंगे ये कदम

News Portal Development Companies In India
Houthi Rebels

इजराइल। Houthi Rebels: चारों तरफ से दुश्मन देश से घिरे इजराइल को अक्सर ही युद्ध का सामना करना पड़ता है। अभी हमास के साथ पूरी तरह से युद्ध विराम भी नहीं हुआ था कि अब हूती विद्रोहियों ने उसके बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया, जिसके ठीक बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बैठक बुलाई है। इजराइली पीएम शाम 7 बजे अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल के साथ भी अहम बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Houthi Rebels-America: …तो इन हथियारों के दम पर अमेरिका को चुनौती दे रहे हूती विद्रोही

नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

Houthi Rebels:

कहा जा रहा है कि, नेतन्याहू इस मीटिंग में हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपने एक्शन को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे कुछ अहम फैसले भी ले सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि, यमन में हूतियों द्वारा बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से किये गये हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज और अन्य शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ टेलीफोनिक पर बैठक करेंगे। इस बैठक में संभावित प्रतिक्रियाओं पर गहन चर्चा की जाएगी, जिसमें यमन में हूती संपत्तियों पर सीधा इजरायली हमले से जुड़ी चर्चा भी शामिल होगी। इसके बाद शाम 7 बजे पीएम नेतन्याहू व्यक्तिगत रूप से अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे, जिसमें गाजा में सैन्य अभियान के विस्तार, सीरिया में लड़ाई, हूती हमलों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हमले में छह लोग घायल

Houthi Rebels

दरअसल, आज रविवार को हूती विद्रोहियों ने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था, जिसे रोकने में इजरायली सुरक्षा बल विफल रहे और यह मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आकर गिरी। हालांकि, मिसाइल हमले से पहले एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ रोक दिया गया था। इस हमले में छह लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अमेरिका चला रहा बड़ा अभियान

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुए हूती मिसाइल हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने एक संक्षिप्त बयान दिया। उन्होंने कहा, जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, हम उस पर सात बार हमला करेंगे।” हालांकि, इजरायल ने हाल ही में हुए हूती हमलों के जवाब में यमन पर हमला नहीं किया, जबकि अमेरिका ईरान समर्थित समूह के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहा है।

खतरे में पड़ सकती है विमानों की सुरक्षा

Houthi Rebels

वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों के एक वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद अल-बुखैती ने कतरी अल-अरबी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, हूतियों ने इजरायल में संवेदनशील ठिकानों पर हमला करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, इजरायल के खिलाफ लड़ाई में हमारे लिए कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा, हूती मीडिया प्रमुख नासिर अल-दीन उमर ने कथित तौर पर एयरलाइनों को इजरायल में परिचालन के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है, इससे उनके विमानों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-  Israel-Hamas War: गाजा से निकाले जाएंगे 3000 आतंकी, इस मुस्लिम देश ने इजराइल को भेजा प्रस्ताव

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?