Home » राष्ट्रीय » Naxalism Will End: नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

Naxalism Will End: नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

[the_ad id="14540"]
Naxalism
सुकमा। Naxalism Will End:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में हो रही है।
जवानों ने टॉप लीडर को घेरा

Naxalism

बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की है। ये मुठभेड़ सुबह आठ बजे से चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के टॉप लीडर को घेर लिया है। ऑपरेशन में सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं।
एसपी कर रहे ऑपरेशन का नेतृत्व
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुकमा के एसपी खुद इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। सुरक्षाबल कोर एरिया में घुसकर ऑपरेशन चला रहे हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है वो नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है।
नक्सल विरोधी अभियान के तहत की  जा रही कार्रवाई

Naxalism

अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है और बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस महीने जवानों की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
बीजापुर और कांकेर में मारे जा चुके हैं 30 नक्सली 

Naxalism

इससे पहले जवानों ने बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों पर करोड़ों का इनाम था। वहीं, एक जवान भी शहीद हुआ था। सुकमा मुठभेड़ में एक शीर्ष नक्सली नेता के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं।
मारा जा चुका है इनामी नक्सली

Naxalism

जवानों ने मौके से इंसास, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद किए गए थे। इससे पहले जवानों की बीजापुर जिले में 26 वर्दीधारी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?