
कोलंबो। PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्हें तोपों की सलामी दी गई। 2019 के बाद पीएम मोदी का यह पहला श्रीलंका दौरा है। इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका के दौरे पर जा चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे से भारत-श्रीलंका संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें-PM Modi’ 217;s Letter To Sunita Williams: PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा ख़त, कहा-भारत को बेटी का इंतजार
पांच मंत्रियों ने किया स्वागत

पीएम मोदी शनिवार शाम को श्रीलंका पहुंचे। एयरपोर्ट पर श्रीलंका सरकार के पांच मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले, पीएम मोदी केंद्रीय सचिवालय में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
#WATCH | PM Narendra Modi received a ceremonial Guard of Honour in Colombo at the Independence Square.
PM Modi is on a three-day visit to Sri Lanka, which began yesterday after he attended the BIMSTEC Summit in Bangkok.
(Source – ANI/DD) pic.twitter.com/GZaBnwhQ1l
— ANI (@ANI) April 5, 2025
सार्वजनिक किये जाएंगे दस्तावेज
मोदी-दिसानायके की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन समेत कई अन्य द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। मोदी और दिसानायके के बीच वार्ता के बाद ऋण पुनर्गठन पर श्रीलंका को भारत की सहायता और मुद्रा विनिमय पर भारत की सहायता से संबंधित दो दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।
देश को समर्पित करेंगे कई परियोजनाएं

कोलंबो में मोदी और दिसानायके भारत की मदद से उस देश में बन रही कई परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। दोनों नेता सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास के भी गवाह बनेंगे। मोदी शनिवार को आईपीकेएफ (भारतीय शांति सेना) स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा भी जा सकते हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi received a ceremonial Guard of Honour in Colombo at the Independence Square.
PM Modi is on a three-day visit to Sri Lanka, which began yesterday after he attended the BIMSTEC Summit in Bangkok.
(Source – ANI/DD) pic.twitter.com/GZaBnwhQ1l
— ANI (@ANI) April 5, 2025
जा सकते हैं महाबोधि मन्दिर
वे वहां स्थित महाबोधि मंदिर जाएंगे। यहां स्थित महाबोधि वृक्ष को उस बोधि वृक्ष का ही एक हिस्सा माना जाता है। यह 35 साल पहले द्वीप राष्ट्र से भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) की वापसी से जुड़ा कड़वा अध्याय पीछे छोड़ देगा। प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब द्वीप राष्ट्र आर्थिक तनाव से उबरने के संकेत दे रहा है। दो साल पहले, देश एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: योगी के इस नारे से चित्त हुआ विपक्ष, PM मोदी भी चले उन्हीं की राह पर









Users Today : 18

