Home » राष्ट्रीय » BSP Supremo Mayawati: मायावती ने भतीजे को किया माफ़, पार्टी में देगीं जगह, उत्तराधिकारी को लेकर साफ़ किया रुख

BSP Supremo Mayawati: मायावती ने भतीजे को किया माफ़, पार्टी में देगीं जगह, उत्तराधिकारी को लेकर साफ़ किया रुख

News Portal Development Companies In India

 लखनऊ। BSP Supremo Mayawati:  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाले गए अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से माफ कर दिया है। दरअसल, आकाश ने एक पर चार पोस्ट लिखे थे और बुआ मायावती से माफी मांगी थी। आकाश की इन पोस्ट पर मायावती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें- UP Election Result: कहीं सपा, तो कहीं भाजपा ने बनाई बढ़त, चल रही कांटे की टक्कर

मायावती ने दिखाया बड़ा दिल 

BSP Supremo Mayawati

मायावती ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने भतीजे को माफ कर दिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा, आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों को स्वीकार किया है और वरिष्ठ लोगों को पूरा सम्मान देने तथा अपने ससुर की बातों में न आकर अपना जीवन बसपा और मूवमेंट को समर्पित करने का वादा किया है, जिसे देखते हुए उन्हें (आकाश आनंद) एक और मौका देने का फैसला किया गया है। मायावती ने कहा, पार्टी से निकाले जाने के बाद आकाश लगातार लोगों से संपर्क कर अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग रहे हैं भविष्य में ऐसी गलतियां न करने का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही आज उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों को स्वीकार किया है और अपने ससुर की बातों में नहीं आने का संकल्प दोहराया।

अशोक सिद्धार्थ को नहीं मिलेगी माफ़ी

BSP Supremo Mayawati

इसके साथ ही मायावती ने उत्तराधिकारी को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं अभी स्वस्थ हूं और जब तक स्वस्थ रहूंगी, तब तक मान्यवर कांशीराम की तरह पूरी लगन और निष्ठा से पार्टी और मूवमेंट के लिए काम करती रहूंगी। ऐसे में मेरे लिए उत्तराधिकारी बनाने का सवाल ही नहीं उठता, मैं अपने फैसले पर अडिग हूं और आगे भी रहूंगी।

हालांकि आकाश आनंद के ससुर को लेकर मायावती की नाराजगी अभी भी जारी है। मायावती ने कहा कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां माफ करने लायक नहीं हैं। उन्होंने गुटबाजी जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ ही आकाश का करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इसलिए उन्हें माफ कर पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता।

आकाश आनंद ने X पर लिखी पोस्ट

BSP Supremo Mayawati

बता दें कि, आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगते हुए एक्स पर लिखा है,अब मैं सिर्फ बहनजी के दिए गये निर्देशों का पालन करूंगा। पार्टी में बुजुर्गों और वृद्ध लोगों का सम्मान भी करूंगा और उनके अनुभवों से भी बहुत कुछ सीखूंगा। मैं बहनजी से अपील करता हूं कि, मेरी सभी गलतियों को माफ कर मुझे दोबारा पार्टी में काम करने का मौका दें, इसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा। साथ ही अब भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहनजी के स्वाभिमान और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे।

बता दें कि, बसपा की मुखिया मायावती ने पिछले महीने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था। आकाश को पार्टी से निष्कासित करने की वजह उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ का प्रभाव बताया गया था। मायावती ने कहा था,  पार्टी और मूवमेंट के हित को ध्यान में रखते हुए आकाश को पार्टी से निकालने का फैसला किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें- Jhansi Medical College Incident: बड़ा खुलासा, एक्सपायरी डेट के थे आग बुझाने वाले सिलेंडर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?