
नई दिल्ली। Kashmir Issue: भारत ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की उस विवादित टिप्पणी को सिरे से नकार दिया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर को इस्लामाबाद की ‘गले की नस’ करार दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, कोई विदेशी चीज किसी की ‘गले की नस’ कैसे हो सकती है? इसका मतलब है, किसी बाहरी ताकत का भारत के आंतरिक मामलों में कोई अधिकार नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Omar Reaction To Jaishankar Ttatement: ‘तो वापस ले लो न पीओके, किसने रोका है’ चीन वाले हिस्से को भी लो
पाकिस्तान के दावे को किया ख़ारिज

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। कश्मीर के साथ पाकिस्तान का एकमात्र संबंध है कि वह भारत के अवैध रूप से कब्जा किये गये क्षेत्र को तत्काल खाली करें। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सवालिया लहजे के कहा, ‘कोई विदेशी चीज किसी के ‘गले की नस’ में कैसे फंस सकती है?’ दरअसल, यह बयान पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे उस दावे पर सीधा हमला है, जिसमें वह कश्मीर को अपना हिस्सा बताता रहा है।
असम सीएम ने जताई प्रतिक्रिया

पाक सेना के जनरल की हालिया टिप्पणियों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताई। बिस्वा ने कहा, अब समय आ गया है, कि भारत सच को एक्सेप्ट करे और पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की आशा छोड़ दे। शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने हालिया संबोधन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने स्पष्ट किया है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी वैचारिक खाई है।” मुनीर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, भारत और पाकिस्तान मूल रूप से अलग-अलग देश हैं क्योंकि उनके धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं सभी भारत से अलग हैं।
In his recent address, Pakistan’s Army Chief, General Asim Munir, unequivocally emphasized the deep-rooted ideological divide between India and Pakistan. He asserted that the two nations are fundamentally distinct, stating that their religions, customs, traditions, thoughts, and…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 17, 2025
जनरल मुनीर ने कहा था
गौरतलब है कि, जनरल मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि, भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा था, ‘हम एक राष्ट्र नहीं हैं। पाकिस्तान को बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया है। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश को बनाने के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।’ इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि, कश्मीर इस्लामाबाद की ‘गले की नस’ है। पाक सेना के जनरल के इस दावे को ख़ारिज करते हुए भारत ने कहा कि, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, पाकिस्तान, पीओके को तत्काल खाली करे।
इसे भी पढ़ें- POK: नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जाने वाली फातिमा के खिलाफ दर्ज हुआ केस









Users Today : 30

