Home » राष्ट्रीय » Kejriwal’s Daughter’s Wedding Look: अरविंद केजरीवाल की बेटी ने संभव जैन संग लिए फेरे, सुर्ख लाल जोड़े में दिखीं खूबसूरत

Kejriwal’s Daughter’s Wedding Look: अरविंद केजरीवाल की बेटी ने संभव जैन संग लिए फेरे, सुर्ख लाल जोड़े में दिखीं खूबसूरत

News Portal Development Companies In India
Kejriwal's Daughter's Wedding Look

नई दिल्ली। Kejriwal’s Daughter’s Wedding Look: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ संरक्षक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने अपने कॉलेज के दोस्त से शादी कर ली है। 5 स्टार होटल में हुई शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। तस्वीरो में हर्षिता का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Excise Policy Issue: अरविंद केजरीवाल को HC से झटका, ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकर

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Kejriwal's Daughter's Wedding Look

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ सात फेरे लिए, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी (IIT) दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बन गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। पेस्टल को पीछे छोड़ लाल रंग एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है।

शाही ज्वैलरी से कंप्लीट किया लुक

Kejriwal's Daughter's Wedding Look

 

ऐसे में हर्षिता लाल जोड़ा पहनकर खूबसूरत दुल्हन बनीं, जिसमें उनका स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा था और शाही ज्वैलरी ने उनके लुक को और भी निखार दिया। इतना ही नहीं यहां केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता का देसी अंदाज भी देखने लायक था। अरविंद केजरीवाल का पहनावा हमेशा एक जैसा ही रहता है। वह कॉटन की शर्ट और पैंट में नजर आते हैं, लेकिन शादी में उन्होंने भी शेरवानी पहनी थी। हालांकि सभी की निगाहें हर्षिता पर ही टिकी रहीं।

17 अप्रैल से शुरू हुए थे प्री वेडिंग फंक्शन

Kejriwal's Daughter's Wedding Look

हर्षिता और संभव के प्री-वेडिंग फंक्शन 17 अप्रैल से दिल्ली के 5 स्टार होटल शांगरी-ला में शुरू हुए। वहीं, शादी कपूरथला हाउस में संपन्न हुई। इसमें परिवार के अलावा करीबी लोग ही शामिल हुए। दुल्हन ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल शेड के ब्राइडल लहंगे की जगह लाल लहंगा चुना और अपना खूबसूरत लुक दिखाया। दूल्हे राजा सफेद शेरवानी और पगड़ी में स्टाइलिश दिखे।

सफेद शेरवानी में नजर आएं संभव जैन

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, लाल और सफेद के कॉम्बिनेशन के साथ दोनों ने एक-दूसरे के लुक को कॉम्प्लीमेंट किया। हर्षिता के लुक की बात करें, तो उनके चमकीले लाल परिधान को गोल्डन कढ़ाई से सजाया गया है, जिसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव का ब्लाउज पहना था, जिसके बॉर्डर को मोतियों के पेंडेंट और गोल्डन बूटियों से हैवी लुक दिया गया था। उन्होंने सिर पर लंबी ट्रेल पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस ट्रेल पर पर गोल्डन कढ़ाई की गई है। तस्वीरों में हर्षिता मुस्करा रही हैं और बेहद प्यारी लग रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले से गरमाई दिल्ली की सियासत, आतिशी बोलीं-‘मरवाना चाहती है बीजेपी’

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?