Home » राष्ट्रीय » Jammu & Kashmir में उल्टी गिनती शुरू, रडार पर ये 14 चेहरे, जमींदोज होंगे ठिकाने, तैयार हुई लिस्ट

Jammu & Kashmir में उल्टी गिनती शुरू, रडार पर ये 14 चेहरे, जमींदोज होंगे ठिकाने, तैयार हुई लिस्ट

News Portal Development Companies In India
Jammu & Kashmir

जम्मू कश्मीर। Jammu & Kashmir:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश जहां एक तरफ गम में डूबा है।  वहीं दूसरी तरफ आक्रोश भी खूब है और बदले की मांग उठने लगी है। इस बीच खुफिया एजेंसियों और सेना ने भी जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेसियों ने 14 स्थानीय आतंकियों की लिस्ट बनाई है, जो पाकिस्तानी आतंकियों के प्रबल समर्थक हैं। ये आतंकी न सिर्फ स्थानीय स्तर पर समर्थन और रसद मदद मुहैया कराते हैं बल्कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह और संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं।

इसे भी पढ़ें- Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम पीड़ितों के साथ है देश की 140 करोड़ जनता

चुन-चुन कर मारे जाएंगे आतंकी

Pahalgam Terror Attack

ऐसे में अब सुरक्षाबलों ने फैसला किया है कि अब एक-एक आतंकी को चुन-चुन के खत्म किया जायेगा। अब इन आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इनके घरों को भी मिटटी में मिला दिया जायेगा। इसकी शुरुआत भी आज शनिवार से हो चुकी है। आज 26 अप्रैल दिन शनिवार को पुलवामा और कुलगाम में आतंकियों के घरों को IED से ब्लास्ट कर जमीदोंज कर दिया गया है।

ये हैं आतंकियों के नाम

आसिफ अहमद शेख

Jammu & Kashmir

आसिफ अहमद शेख जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सदस्य है और अवंतीपुरा का जिला कमांडर है। ये साल 2022 से लगातार आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है।

एहसान अहमद शेख

एहसान अहमद शेख, ये लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी है और ये पुलवामा में एक्टिव है। ये 2023 से लगातार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां ​​काफी समय से इसे तलाश रही है। उम्मीद है, जल्द ही उसे मार गिराया जाएगा या उसके घर को नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा।।

हरीश नजीर

हरीश नजीर पुलवामा में सक्रिय है और ये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। हरीश  भी सुरक्षा बलों के रडार पर है।

आमिर नजीर

आमिर नजीर वानी भी पुलवामा में एक्टिव है और जैश ए मोहम्मद का सदस्य है।

Jammu & Kashmir

आदिल रहमान देंतू

आदिल रहमान देंतू लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सोपोर कमांडर है। ये साल 2021 से आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। ये सोपोर में लश्कर का जिला कमांडर भी है। जांच एजेंसियां ​​इसे काफी समय से ढूढ़ रही हैं। अब इसके घर को जमीदोज करने की तैयारी चल रही है। साथ ही इसे देखते ही मारने की फरमान जारी कर दिया गया है।

यावर अहमद भट्ट

यावर अहमद भट्ट जैश ए मोहम्मद से जुड़ा है और पुलवामा में एक्टिव है।

आसिफ अहमद कंडे

आसिफ अहमद कंडे शोपियां में होने वाली आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहता है। ये  जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी संगठन में शामिल हुआ।  आसिफ अब शोपियां ने एक्टिव टेररिस्ट के तौर पर काम कर रहा है। वह, पाकिस्तानी आतंकवादियों की हर तरह से मदद करता है।

नसीर अहमद वानी

नसीर अहमद वानी लश्कर का आतंकी है और शोपियां में  एक्टिव है। ये सीमा पार से आने वाले आतंकवादियों का बड़ा मददगार है।

शाहिद अहमद कुटे

शाहिद अहमद कुटे शोपियां का सक्रिय आतंकवादी है। ये लश्कर ए तैयबा और TRF  से जुड़ा है। ये साल 2023 से यहां एक्टिव है।

 आमिर अहमद डार

आमिर अहमद डार लोकल है और ये आतंकवादियों का बड़ा समर्थक है।  ये 2023 से लगातार शोपियां में सक्रिय है। आमिर लश्कर-ए- तैयबा और TRF के साथ मिलकर    आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। साथ ही ये विदेशी आतंकवादियों की भी मदद करता है।

अदनान सफी डार

अदनान सफी डार शोपियां का सक्रिय आतंकवादी है। ये साल 2024 से आतंकी गतिविधियों ने लिप्त है। अदनान लश्कर-ए-तैयबा और TRF के साथ काम करता है। इसका मुख्य काम पाकिस्तानी हैंडलर की खबरें आतंकवादियों तक पहुंचाना है।

जुबेर अहमद वानी

जुबेर अहमद वानी हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है और अनंतनाग का ऑपरेशनल कमांडर है। A+ का सक्रिय सदस्य है। ये  सीमा पार से आने वाले आतंकियों को रसद पानी और जरूरी संसाधन मुहैया कराता है। ये 2018 से यहां एक्टिव है। इसका नाम कई बार सुरक्षा बलों पर हमले करने वालों की लिस्ट में भी आज चुका है।

हारून रशीद गनी

हारून रशीद गनी हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक्टिव आतंकी है और ये अनंतनाग में आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। कहा जाता है कि, इसने कुछ साल पहले पीओके के जाकर आतंक की ट्रेनिंग ली थी। सुरक्षा बलों को इसकी तलाश है।

जुबेर अहमद गनी

जुबेर अहमद गनी कुलगाम में एक्टिव है और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। ये सुरक्षा बलों पर हमले करने और टारगेटेड किलिंग में शामिल रहता है। खबर है कि ये  द रेजिस्टेंट फ्रंट (TRF) से भी जुड़ा हुआ है।

ऑपरेशन क्लीन-अप

सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि, अब एक भी आतंकी बचकर भाग नहीं पायेगा। अब या तो आतंकियों को मार गिराया जाएगा या फिर उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें-  Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले ने ताज़ा किए घाव, याद आई 2000 और 2002 की घटना

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?