Home » राष्ट्रीय » Action On Pakistan: सेना तय करेगी कब और कैसे करना है पाकिस्तान पर हमला, PM आज फिर करेंगे 4 बड़ी बैठकें

Action On Pakistan: सेना तय करेगी कब और कैसे करना है पाकिस्तान पर हमला, PM आज फिर करेंगे 4 बड़ी बैठकें

News Portal Development Companies In India
Action On Pakistan

नई दिल्ली। Action On Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा देना का प्लान तैयार हो चुका है। भारत ने इरादा कर लिया है कि आतंक और आतंकियों दोनों को जड़ से मिटा दिया जायेगा। मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है और अब फैसलों को अंतिम रूप देने का वक्त आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं और ये बैठकें पाकिस्तान को लेकर काफी अहम मानी जा रही हैं। इन बैठकों पर पूरे देश की नजर है।

इसे भी पढ़ें- Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम पीड़ितों के साथ है देश की 140 करोड़ जनता

अहम फैसलों को दी जाएगी मंजूरी

Action On Pakistan

सबसे पहले बुधवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक होगी। उसके बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA (राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति) की अहम बैठक होगी। तीसरी बड़ी बैठक कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की होगी। उसके बाद कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। इस बैठक में उन प्रस्तावों और फैसलों को मंजूरी दी जाएगी, जिन पर लंबे विचार-विमर्श के बाद आम सहमति बनेगी। पाकिस्तान को लेकर आज का दिन काफी अहम है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य सदस्य बैठकों में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी ने दिए संकेत

इससे पहले मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ डेढ़ घंटे तक उच्च स्तरीय बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है। देश के दुश्मनों को तीनों सेनाएं जिस तरह चाहें जवाब दे सकती हैं। इसका मतलब यह है कि अब आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन भारत क्या करेगा इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही दे दिए हैं।

आज 4 बड़ी बैठकें करेंगे मोदी

Action On Pakistan

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लंबी चर्चा की थी। राजनाथ ने सेना प्रमुख से पहलगाम पर अपडेट लिया था और पीएम को जानकारी देकर गए थे। पीएम मोदी ने 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में पहलगाम पर सारी जानकारी लेने के बाद जरूरी निर्देश भी दिए थे। अब बुधवार को पीएम मोदी फिर 4 बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद पीएम की अध्यक्षता में CCPA यानी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की अहम बैठक होगी।

रणनीति को दिया जायेगा अंतिम रूप

आज तीसरी बड़ी बैठक कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति यानी CCEA की होगी। उसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में पाकिस्तान को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है। पीएम मोदी पहले ही इसका संकेत दे चुके हैं। 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने कहा था कि, आतंकियों की बची हुई जमीन को भी नष्ट करने का समय आ गया है। मंगलवार को पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग से जो कुछ भी निकलकर आया, उससे साफ हो गया कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का फैसला

Pahalagaam Aatanki Hamla

पीएम मोदी ने देश के दुश्मनों पर जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। यानी अब सेना तय करेगी कि हमला कब, कहां और कैसे करना है। सूत्रों ने बताया कि, पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है। तीनों सेनाएं देश के दुश्मनों को मनचाहे तरीके से जवाब दे सकती हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। करीब 16 पर्यटक घायल हुए थे।

बड़ी कार्रवाई के ऐलान की संभावना

Action On Pakistan

हमले के बाद 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक स्ट्राइक की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को होने वाली बड़ी बैठकों में क्या बड़ी कार्रवाई का ऐलान हो सकता है। एक तरफ जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है, तो दूसरी तरफ जांच एजेंसियां ​​सुराग तलाश रही हैं। एनआईए की 45 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। अब तक उन्होंने सीन रिक्रिएट  कराया है और उन सभी लोगों से पूछताछ की है जो पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट बंद

हमले वाली जगह के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी की जा रही है। जांच के दौरान एनआईए को आतंकियों के डिजिटल फुटप्रिंट भी मिले हैं। एनआईए को पता चला है कि, आतंकियों ने मोबाइल पेड एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था। साथ ही इतने बड़े हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय आतंकियों की भी मदद ली गई थी। इस बीच खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद करने का फैसला लिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें- Swami Avimukteshwarananda का सवाल, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब कहां थे चौकीदार

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?