
लखनऊ। Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है और आरोप लगाया है कि, सरकार उनकी हत्या की योजना बना रही है। उन्होंने पत्र में राष्ट्रपति से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी मांगे हैं।
इसे भी पढ़ें-Akhilesh Yadav: भाजपा की मुश्किलें बढ़ाएगा अखिलेश का ये कार्ड, इस मुद्दे के साथ उतरेंगे 2027 के चुनाव में
महाराणा सांगा को लेकर बढ़ा विवाद

राष्ट्रपति को भेजे पत्र में सपा सांसद सुमन ने दावा किया कि, उनके ऊपर कई बार हमले हुए और जान से मारने की धमकी दी गई, लेकिन दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामजी लाल सुमन का आरोप है कि, अपराधियों को राज्य प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। सुमन ने कहा, संसद में राजपूत राजा महाराणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि उनके उस बयान को सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही से हटा दिया था, बावजूद इसके उन्हें धमकी दी जा रही है।
हत्या की मिल रही धमकी
उन्होंने कहा, राणा सांगा को लेकर दिए गये उनके बयान का भले ही अब कोई आधिकारिक महत्व नहीं है, लेकिन कथित तौर पर भाजपा के इशारे पर इसे राष्ट्रीय और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिसकी वजह से आपराधिक तत्वों द्वारा अक्सर ही उनकी हत्या, सिर काटने और गोली मारने की धमकी दी जाती रहती है।
HC ने मांगा जबाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन की याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस याचिका की अगली सुनवाई 28 मई को होगी। सुमन ने इसमें अपनी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही हाल ही में करणी सेना द्वारा किये गये उनके आवास पर हमला करने के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
करणी सेना ने किया हमला

गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी से सासंद राम जी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में बहस के दौरान राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज करणी सेना ने आगरा में उनके आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था। हाल ही में उनके काफिले पर हमला भी हुआ था। इसी के बाद उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है









Users Today : 15

