Home » राष्ट्रीय » UP Politics: ठंडा हुआ गुस्सा, भतीजे आकाश को मायावती ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

UP Politics: ठंडा हुआ गुस्सा, भतीजे आकाश को मायावती ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

News Portal Development Companies In India
UP Politics

लखनऊ। UP Politics: इस साल फरवरी में बहुजन समाज पार्टी से निकाले गए और फिर अप्रैल में पार्टी में वापसी करने वाले आकाश आनंद को मायावती ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बीएसपी प्रमुख के ऐलान के बाद आकाश आनंद की वापसी को बड़ा धमाका माना जा रहा है। मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मायावती ने उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया है।

इसे भी पढ़ें- BSP Supremo Mayawati: मायावती ने भतीजे को किया माफ़, पार्टी में देगीं जगह, उत्तराधिकारी को लेकर साफ़ किया रुख

नया पद किया सृजित
UP Politics
Lucknow : Bahujan Samaj Party President Mayawati and party’s national coordinator Akash Anand arrive for All-India party meeting ahead of the 2024 Lok Sabha elections at the party office in Lucknow, December 10, 2023. (Photo: IANS/@Mayawati)

बीएसपी प्रमुख ने आकाश आनंद की वापसी के लिए नया पद सृजित किया है। इससे पहले बीएसपी में चीफ कोऑर्डिनेटर का पद नहीं था। बसपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती के हवाले से कहा गया कि, पार्टी के लोगों की सहमति से आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है तथा उन्हें देश में पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

बैठक में हुआ निर्णय

आशा है कि, इस बार पार्टी व मूवमेन्ट के हित में वे हर प्रकार की एहतियात बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में सराहनीय योगदान देंगे। बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि, इसके अलावा, बिहार विधानसभा के लिए इस वर्ष के अंत में होने वाले आम चुनाव पर एक अलग बैठक में चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि, इस चुनाव को पूरी तैयारी के साथ अपने बलबूते पर लड़ा जाएगा।

आतंकवाद का खत्म जरूरी

UP Politics

इसके अलावा, बसपा प्रमुख ने कहा कि, आतंकवाद के खिलाफ ठोस व प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि देश की जनता को भीषण महंगाई, अपार गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की कष्टकारी जिंदगी से मुक्ति दिलाकर विकसित भारत की जन आकांक्षाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अपना ध्यान व संसाधन केंद्रित कर सके।

बीवीएफ को संगठित करने पर जोर 

बसपा प्रमुख ने कहा, राज्य सरकारों को समाज में नफरत व वैमनस्य फैलाने वाली तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर आदि की प्रतिमाओं का अनादर करने की घटनाओं को सख्ती से रोकना चाहिए। बसपा ने देश भर में पार्टी के कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए पहले की तरह बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) को संगठित करने पर जोर दिया।

 

इसे भी पढ़ें- Jhansi Medical College Incident: बड़ा खुलासा, एक्सपायरी डेट के थे आग बुझाने वाले सिलेंडर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?