Home » राष्ट्रीय » Operation Sindoor: सामने आया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का नया वीडियो, BSF ने भी बरसाया था पाकिस्तान पर कहर

Operation Sindoor: सामने आया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का नया वीडियो, BSF ने भी बरसाया था पाकिस्तान पर कहर

[the_ad id="14540"]
OPERATION SINDOOR

नई दिल्ली। Operation Sindoor: पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ लांच कर उसके आतंकी ठिकानों को जमीदोज कर दिया। इसके बाद से लेकर अभी इस ऑपरेशन से जुड़ी कोई न कोई अपडेट आ रही है। पहले सेना ने इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी देने के लिए वीडियो और फोटो जारी की थी और अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, बीएसएफ ने पाकिस्तान की 72 चौकियां तबाह कर दी थी।

इसे भी पढ़ें-Operation Sindoor Photos: सामने आईं  ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की तस्वीरें, दिखा- तबाह हुआ पाकिस्तान 

आतंकी ठिकानों को किया नष्ट

Operation Sindoor

बताया गया है कि मंगलवार, 27 मई को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नए वीडियो में बीएसएफ द्वारा पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों को दिखाया गया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, बीएसएफ के हमले से बचने के लिए कैसे पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी जान बचा कर भाग रहे हैं।  वीडियो में आतंकी ठिकानों और पाकिस्तानी चौकियों को भी नष्ट होते दिखाया गया है।

लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड को पहुंचाया नुकसान

मीडिया से बात करते हुए बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने बताया कि, ऑपरेशन सिन्दूर की कार्रवाई के दौरान बीएसएफ ने पीओके के लोनी, मस्तपुर और छाबड़ा समेत अखनूर, सांबा और आरएस पुरा सेक्टरों में स्थित कई आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिए थे। उन्होंने बताया, पाकिस्तान ने  अखनूर सेक्टर में 9-10 मई को बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया। इसके जवाब में बीएसएफ ने लश्कर-ए-तैयबा के लोनी लॉन्च पैड पर हमला किया और भारी नुकसान पहुंचाया।”

72 पाकिस्तानी चौकियों को किया तबाह

Operation Sindoor

शशांक आनंद ने कहा, पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए हमने उसकी कई चौकियों, टावरों और बंकरों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, इस कार्रवाई में बीएसएफ ने करीब 72 पाकिस्तानी चौकियों और 47 अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। खास बात ये रही कि,  बीएसएफ की संपत्ति या बुनियादी ढांचे को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा।” उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर जारी है, इसे बस स्थागित किया गया है क्योंकि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो भरोसे लायक बिलकुल भी नहीं है।

घुसपैठ की कोशिशों को किया विफल 

Operation Sindoor

अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ ने पहले भी सीमा पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है। हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम कर दिया। इसके अलावा, बीएसएफ ने सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की एक बड़ी कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें- Opration Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए ये टॉप आतंकी कमांडर, मसूद का साला भी शामिल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?