Home » राष्ट्रीय » IMD Monsoon Alert: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, धूल भरी आंधी भी ढाएगी कहर

IMD Monsoon Alert: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, धूल भरी आंधी भी ढाएगी कहर

[the_ad id="14540"]
IMD Monsoon Alert:

नई दिल्ली। IMD Monsoon Alert:  इस साल समय से आठ दिन पहले ही केरल में मानसून पहुंच चुका है, जिससे वहां के कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं। मुंबई में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और जल्द ही कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- Rain Caused Havoc: समय से पहले आए मानसून ने मुंबई में मचाई तबाही, 7 लोगों मौत, इन राज्यों में रेड अलर्ट

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मानसून

IMD Monsoon Alert:

मौसम विज्ञान का कहना है कि, इस समय ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो धीरे-धीरे उत्तर की तरफ आगे बढ़ रहा है, जिसके अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के उत्तरी इलाके में एक अवदाब में केंद्रित होने की संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार 30 मई तक पूर्वी उत्तर के राज्यों और उप-हिमालयी क्षेत्रों जैसे कि, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

गोवा में छाएंगे घने बदल

वहीं, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान केरल के पश्चिमी तट, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में घने काले बादल छाए रहेंगे। 29-30 मई को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से गरज-चमक के साथ बारिश और  तेज हवाएं शुरू हों सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ ,ओडिशा और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के बाकी के इलाकों में आगे बढ़ रहा है।

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Monsoon Alert:

इसके अलावा कर्नाटक और केरल में भी 28 मई से 2 जून के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इधर, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तेलंगाना में 28-31 मई के बीच हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उधर, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी 28 मई से 2 जून के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें, तो यहां के मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड,  मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 मई से 1 जून के दौरान बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

इन इलाकों में भी होगी तेज बारिश

IMD Monsoon Alert:

मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत के लिए भी अलर्ट जारी किया है। यहां 29 मई से 01 जून के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ ही बदल गरजेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी गरज और बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

 बढ़ा 2 डिग्री तापमान 

इसके अलावा, 29 मई से 2 जून तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।  इसके साथ ही यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। आईएमडी का कहना है कि, दिल्ली एनसीआर में आने वाले तीन दिन 29 से 31 मई तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती  है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें- Monsoon Report: केरल पहुंचा मानसून, शुरू हुई झमाझम बारिश, IMD बोला- 16 साल बाद समय से पहले हुआ ऐसा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?