Home » राष्ट्रीय » Ahmedabad Plane Crash: विदेश में डिकोड होगा ब्लैक बॉक्स का डाटा, जल्द सुलझेगी विमान हादसे की गुत्थी

Ahmedabad Plane Crash: विदेश में डिकोड होगा ब्लैक बॉक्स का डाटा, जल्द सुलझेगी विमान हादसे की गुत्थी

[the_ad id="14540"]
Ahmedabad Plane Crash:

गुजरात। Ahmedabad Plane Crash: बीते दिनों गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना में क्रू मेंबर समेत 242 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा जिस बिल्डिंग से प्लेन टकराया था, उसमें रह रहे कई ट्रेनी डॉक्टर्स को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं… जैसे कि हादसा कैसे हुआ, क्यों हुआ, किसकी लापरवाही से हुआ। हालांकि, घटना जांच शुरू हो गई है। फ़िलहाल, घटनास्थल से एक ब्लैक बाक्स मिला है। माना जा रहा है कि, हादसे की गुत्थी यही ब्लैक बाक्स सुलझाएगा।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash:  हादसे के 28 घंटे के भीतर मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी मदद, पूरा हुआ DNA सैंपल लेने का काम

भारत के पास नहीं है आधुनिक तकनीक 

Ahmedabad Plane Crash:

इधर, खबर आ रही है कि, ब्लैक बाक्स का डाटा निकलने में कुछ दिक्कत आ रही है। दरअसल भारत के पास डाटा निकालने की आधुनिक तकनीक नहीं है। ऐसे में इस ब्लैक बाक्स को विदेश भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। बताया जा रहा है कि, विदेश में विमान AI171 के ब्लैक बॉक्स के डाटा को डिकोड किया जाएगा और हादसे की असली वजह पता लगाने की कोशिश की जाएगी। ये जानकारी एयर इंडिया AI171 क्रैश जांच समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दी है।

90 दिन में पूरी होगी जांच

Ahmedabad Plane Crash:

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के साथ एयर इंडिया AI171 दुर्घटना की जांच कर रही समिति की बैठक हुई, जिसमें घटना और जांच की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी बैठक में ब्लैक बॉक्स का डाटा निकालने में आ रही दिक्कत को लेकर चर्चा की गई और उसे विदेश भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में जांच को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही ये भी निर्णय लिया गया कि 90 दिन के अंदर जांच पूरी की जाएगी।

अमेरिका भेजा जायेगा डाटा

Ahmedabad Plane Crash:

जांच समिति ने अभी तक ब्लैक बॉक्स के डेटा या दुर्घटना के किसी शुरुआती कारणों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि, जांच समिति और मंत्रालय के बीच अगली बैठक जल्द ही होगी। जांच के दौरान MoCA घटना की स्थिति की विस्तार से जांच कर रहा है। इसके लिए वह हर दिन आंतरिक विभागीय बैठकें कर रहा है। कहा जा रहा है कि भारत की एक टीम जल्द ही ब्लैक बॉक्स लेकर अमेरिका जाएगी, जहां उसका डाटा डिकोड किया जायेगा।

 

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, इकलौते जिन्दा बचे रमेश से भी की मुलाकात, अंबानी बोले-  ‘हर तरह से करेंगे मदद

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?