Home » राष्ट्रीय » Money Laundering Case: ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के आवास पर मारी रेड, किया अरेस्ट

Money Laundering Case: ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के आवास पर मारी रेड, किया अरेस्ट

[the_ad id="14540"]
Money Laundering Case

छत्तीसगढ़Money Laundering Case: ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शुक्रवार 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है।  चैतन्य को उनके भिलाई स्थित आवास से अरेस्ट किया गया। दरअसल, ईडी की टीम ने शुक्रवार की सुबह बघेल के घर पर रेड डाली। इसी दौरान चैतन्य बघेल की भी गिरफ्तारी हुई। चैतन्य का आज बर्थडे भी है।

इसे भी पढ़ें- ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के घर समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

विधानसभा में उठाने वाले थे पेड़ कटाई का मुद्दा

Money Laundering Case

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, मनी लांड्रिंग मामले में चैतन्य के खिलाफ नए साक्ष्य मिलने के बाद पीएमएलए के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने शुक्रवार सुबह-सुबह भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के भिलाई स्थित आवास पर रेड डाली।

खबर है कि, सुबह करीब साढ़े छह बजे ईडी की टीम तीन गाड़ियों में चैतन्य के भिलाई स्थित घर पर पहुंची और तलाशी ली। इस दौरान चैतन्य के घर को सीआरपीएफ में अपने घेरे में ले लिया था। बघेल के खिलाफ ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले में हो रही पेड़ कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे।

5 चार्जशीट हो चुकी है दाखिल

Money Laundering Case

गौरतलब है कि, बीते 7 जुलाई को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) ने शराब घोटाले में चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में घोटाले की अनुमानित राशि 2,161 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,200 करोड़ रुपये बताई गई है। इससे पहले चार्जशीट 30 जून को दाखिल की गई थी। बता दें कि, इस चार्जशीट में अब तक कुल पांच चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें से तीन पहले दाखिल की जा चुकी थीं। इस घोटाले में 29 आबकारी अधिकारियों (जिला अधिकारी, सहायक आयुक्त, उप आयुक्त) को आरोपी बनाया गया है। इनके कई अधिकारी अब रिटायर हो चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें- CRPF: FOB की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं कटीले तार और शराब की खाली बोतलें

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?