Home » अन्य » Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गाड़ी, तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गाड़ी, तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त

News Portal Development Companies In India
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस कहते हैं। इसे धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस से ही दिवाली के 5 दिन के त्यौहार की शुरुआत होती है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथ में सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी उपलक्ष्य में धनतेरस मनाया जाता है। यही वजह है कि इस दिन धन में वृद्धि के लिए सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि  खरीदना शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth Vrat: करवाचौथ व्रत की पूजा की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

सोना, चांदी बर्तन भी खरीदने की है परंपरा

Dhanteras 2024

धनतेरस के दिन बहुत से लोग सोना, चांदी बर्तन खरीदते हैं तो वहीं कुछ लोग गाड़ी खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर कोई वस्तु खरीदकर घर लाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। कहते हैं धनतेरस पर खरीदा गया वाहन सुख और सफलता प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस साल यानी 2024 में धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है।

इस डेट को है धनतेरस

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। ऐसे में इस साल धनतेरस यानी 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर को सवा एक बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। वहीं जो लोग चौघड़िया देखकर वाहन खरीदने पर भरोसा करते हैं वे नीचे  दिए गये इस मुहूर्त को देख सकते हैं।

  • चर (सामान्य) – सुबह 09.18 – सुबह 10.41
  • लाभ (उन्नति) – सुबह 10.41 – दोपहर 12.05
  • अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12.05 – दोपहर 01.28
  • लाभ (उन्नति) – रात 7.15 – रात 08.51

गाड़ी की पूजा जरूर करें

  • ज्योतिषी कहते हैं कि धनतेरस के दिन ख़रीदे गये वाहन को इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। गाड़ी की पूजा किसी पुजारी या फिर घर की स्त्री से करानी चाहिए।
  • धनतेरस के दिन ख़रीदे गये वाहन पर मौली और एक पीला कपड़ा जरूर अर्पित करें। पूजा के बाद उस कपड़े और मौली को किसी ब्राह्मण को दान कर दें। दरअसल, पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंध रखता है। यही वजह है कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है।
  • वाहन खरीदने के बाद उस पर स्वस्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए और उसे चलाने से पहले उसके सामने नारियल जरूर फोड़ना चाहिए।

धनतरेस पर क्या-क्या खरीदें  

मान्यता है कि धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजें जैसे सोना, चांदी, तांबा, पीतल की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ होता है। हालांकि इस दिन बर्तन की भी खरीदारी की जाती है। कहते हैं अगर ये खरीदारी शुभ मुहूर्त में हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और स्थायी रूप से घर में निवास करती हैं। साथ ही कुबेर देवता प्रसन्न होकर जातक पर धन की वर्षा करते हैं।  इसके अलावा भगवान धनवंतरी की भी कृपा प्राप्त होती है और जातक को आरोग्य का वरदान मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कि आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज, देखें कहां होती है

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?